बेटी को दुल्हन बने देख भावुक हुए मुकेश और नीता अंबानी, सामने आया ईशा अंबानी की शादी का ये वीडियो

Isha Ambani Wedding Video: बेटी ईशा अंबानी को दुल्हन बने देख भावुक हुए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी। वायरल हुई ईशा की शादी का ये वीडियो।

Isha Ambani and Nita Ambani with Mukesh Ambani
Isha Ambani and Nita Ambani with Mukesh Ambani  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ईशा अंबानी की शादी का वीडियो सामने आया है
  • इस वीडियो में ईशा को दुल्हन बने देख मुकेश और नीता अंबानी भावुक हो जाते हैं
  • मालूम हो कि ईशा की शादी 12 दिसंबर 2018 को आनंद पीरामल से हुई थी

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार अक्सर चर्चा में रहता है। उनकी फैमिली के सदस्यों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सामने आते रहती हैं जिन्हें लेकर वो खबरों में रहते हैं। अब मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी का एक वीडियो सामने आया है जो बेहद खूबसूरत है।

ईशा की शादी का जो वीडियो सामने आया है उसमें उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है, लेकिन बेटी को दुल्हन बने देख मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भावुक हो जाते हैं। मंत्रोच्चारण के बीच ईशा और उनके पति आनंद पीरामल की शादी की रस्में आगे बढ़ती हैं। वीडियो में कई सेलेब्स भी वहां नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ वहां मौजूद, तो वहीं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी इसमें नजर आ रहे हैं। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और हिलेरी क्लिंटन भी यहां मौजूद हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

मालूम हो कि ईशा और आनंद की शादी 12 दिसंबर 2018 को पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई थी जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। ईशा की संगीत सेरेमनी में अमेरिकी सिंगर- डांसर बियोंसे ने  परफॉर्मेंस दी थी और शाहरुख खान ने भी अपनी पत्नी गौरी संग यहां डांस किया था। ईशा की शादी बहुत चर्चा में रही थी। 

ईशा की शादी की वीडियो और फोटो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nita Ambani's Fanclub (@ambaninitaa) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Antillia (@antilliaz) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nita Ambani's Fanclub (@ambaninitaa) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Eventila (@eventilaindia) on

ईशा की डांस वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AMBANI FAMILY FANPAGE (@ambanicontent) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Udaipurvlogz (@udaipurvlogz) on

ईशा की शादी का प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन उदयपुर में हुआ था और इससे पहले उन्होंने अन्न सेवा की थी और दोनों परिवारों ने मिलकर 5100 गरीब लोगों को खाना खिलाया था। ईशा की शादी के लहंगे की बात करें तो उन्होंने जो लहंगा पहना था वो अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। मालूम हो कि मुकेश अंबानी की तीन बच्चे हैं एक बेटी ईशा और दो बेटे आकाश और अनंत अंबानी। ईशा और आकाश जुड़वा हैं। ईश की शादी 12 दिसंबर 2018 को हुई इसके बाद 9 मार्च को आकाश और श्लोका मेहता भी शादी के बंधन में बंध गए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर