कमाल आर खान को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

मुंबई पुलिस ने एक्टर कमाल राशिद खान को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें साल 2020 में किए गए एक विवादित ट्वीट के मामले में अरेस्ट किया गया है।

Kamaal Rashid Khan
Kamaal Rashid Khan 
मुख्य बातें
  • कमाल आर खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • केआरके को एयरपोर्ट से अरेस्ट किया गया है।
  • जानें किस केस में केआरके को पुलिस ने अरेस्ट किया है।

एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (केआरके) अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। अब उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमाल आर खान को उनके एक विवादित ट्वीट के कारण अरेस्ट किया गया है, जो उन्होंने साल 2020 में किया था। मुंबई पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से उन्हें गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि एक्टर को आज (30 अगस्त) बोरीवली कोर्ट में पेश होना है।

मालूम हो कि केआरके अपने विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जाने जाते हैं। कमाल आर खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। बता दें कि वो ट्विटर पर अक्सर सेलेब्स पर निशाना साधते हैं और विवादित पोस्ट करते हैं।

बॉलीवुड के तीनों खान एक्टर्स पर निशाना

इस साल फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों के बारे में भी केआरके कमेंट कर चुके हैं। वो नई रिलीज होने वाली फिल्मों का रिव्यू करते हुए उनकी कमियां बताते हैं और फिल्मों का मजाक बनाते हैं। हाल ही में उन्होंने बी टाउन के तीनों खान को बूढ़ा तक बता दिया था और कहा था कि सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान की फिल्में भविष्य में भी फ्लॉप होंगी। केआरके ने ट्वीट कर लिखा था, 'सभी खान एक्टर को ये समझ जाना चाहिए कि भारत में इनकी फिल्में नहीं चलेगी। क्योंकि ये तीनों खान अब बूढें और घमंडी हो गए हैं। इन्हें अच्छी और बुरी स्क्रिप्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।' 

कौन हैं KRK

बता दें कि 47 वर्षीय कमाल आर खान एक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर हैं। वो रिएलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुके हैं। उन्होंने फिल्म देशद्रोही में काम किया था और वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। इसके अलावा वो बॉलीवुड फिल्म एक विलेन में भी नजर आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर