Murli Sharma Maa Death: मुरली शर्मा की मां Padma Sharma का निधन, सालभर पहले ही हुआ था पिता का स्वर्गवास

Murli Sharma mother Padma Sharma Death: मुरली शर्मा के फैन्स के लिए एक दुखद खबर है। ताजा जानकारी के मुताबिक मुरली शर्मा की मां पद्मा शर्मा का निधन हो गया है...

Murli Sharma mother Padma Sharma Died bollywood Actor father passed last year
पत्नी और मां के साथ मुरली शर्मा। 
मुख्य बातें
  • अभिनेता मुरली शर्मा के फैन्स के लिए एक दुखद खबर है।
  • मुरली शर्मा की मां पद्मा शर्मा का निधन हो गया है।
  • मुरली की मां के निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता मुरली शर्मा के फैन्स के लिए एक दुखद खबर है। सामने आई ताजा जानकारी के मुताबिक कल कार्डियक अरेस्ट के चलते मुरली शर्मा की मां पद्मा शर्मा का निधन हो गया है। मुरली की मां पद्मा शर्मा 76 साल की थीं। उन्होंने मुंबई में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 
दुर्भाग्य की बात ये है कि अभिनेता मुरली शर्मा के पिता ब्रजभूषण शर्मा का पिछले साल की निधन हुआ था। मुरली शर्मा के पिता ब्रजभूषण शर्मा 84 वर्ष के थे और अब उनकी मां का स्वर्गवास हो गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sharma_murli) on

बॉलीवुड एक्ट्रेस से की है मुरली शर्मा ने शादी
मुरली शर्मा ने बॉलीवुड अभिनेत्री अश्विनी कालसेकर से शादी की है। अभिनेता को अक्सर बॉलीवुड फिल्मों में पुलिस की भूमिका निभाते देखा जाता है। मुरली शर्मा ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'मैं हूं ना', सलमान खान की 'दबंग' और प्रभास अभिनीत फिल्म 'साहो' जैसे कई बड़ी और हिट बॉलीवुड में काम किया है। उन्हें हाल ही में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में देखा गया था।


साउथ फिल्मों में भी एक्टिव हैं मुरली शर्मा
अभिनेता मुरली शर्मा ने कई तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी अभिनय किया है। मुरली शर्मा ने हाल ही में ‘Ala Vaikunthapurramuloo’में काम किया था। इस तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म के लिए मुरली को बहुत प्रशंसा मिली थी। मुरली अभिनेता महेश बाबू और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘Sarileru Neekevvaru’ का हिस्सा भी थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर