Pankaj Tripathi Life: मुंबई आकर पत्‍नी के पैसों से घर चलाते थे पंकज त्रिपाठी, इमोशनल कर देगी सक्‍सेस स्‍टोरी

दर्जनों फ‍िल्‍में और मिर्जापुर जैसी वेबसीरीज में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्‍टर पंकज त्रिपाठी 16 साल पहले मुंबई आए थे। उस दौरान उनकी पत्‍नी नौकरी करती थीं और उनके पैसे से ही घर चलता था।

Pankaj Tripathi
Pankaj Tripathi 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्‍टर पंकज त्रिपाठी 16 साल पहले मुंबई आए थे।
  • उस वक्‍त नहीं रहते थे उनके पास पैसे, पत्‍नी करती थीं काम।
  • एक स्‍कूल में टीचर थीं पत्‍नी, उन्‍हीं के पैसे से चलता था घर।

Pankaj Tripathi Success Story: दर्जनों फ‍िल्‍में और मिर्जापुर जैसी वेबसीरीज में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्‍टर पंकज त्रिपाठी 16 साल पहले मुंबई आए थे। उस दौरान उनकी पत्‍नी नौकरी करती थीं और उनके पैसे से ही घर चलता था। एक सामान्‍य इंसान से नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्‍टर बनने तक की पंकज त्रिपाठी की स्ट्रगल की कहानी काफी दिलचस्‍प है और इमोशनल कर देने वाली है।

5 सितंबर 1976 को बिहार के गोपालगंज में पैदा हुए पंकज त्रिपाठी ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, दिल्ली से एक्टिंग सीखी। किसान परिवार में पैदा हुए पंकज त्रिपाठी के लिए मुंबई आकर एक्‍टर बनने का सफर आसान नहीं था। पकंज  शुरूआती पढ़ाई पटना से की है।  उन्होंने कॉलेज के दिनों से पटना के थिएटर में एक्टिंग करना प्रारंभ कर दिया था।

उन्‍होंने करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला स्टारर फिल्म रन से की थी।  इस फिल्म में वह एक चोर की भूमिका में थे। वह कई फिल्मों में खलनायक भी बने और कॉमेडी के किरदार भी किए। आज के समय पंकज त्रिपाठी का नाम बेहतरीन बॉलीवुड अभिनेताओं में गिना जाता है। 

पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद बताया था कि एक्‍टर बनने से पहले वह अपनी पत्नी की तनख्‍वाह से घर चलाते थे। एक कमरे के घर में बीवी के साथ रहते थे। वह उस वक्‍त को याद करते हैं जब उनके पास पैसे नहीं होते थे। पत्‍नी मुंबई के एक स्‍कूल में पढ़ाकर घर चलाती थीं। यह साल 2004 की बात है जब वह मुंबई आए थे। 

पंकज त्रिपाठी ने अपनी मेहनत और कला के बल पर मुंबई में घर, गाड़ी सहित हर वो चीज अपने नाम कर ली है जो एक आदमी चाहता है। लेकिन आज भी वह सादा जीवन जीते हैं। कुछ वक्‍त पहले उन्‍होंने अपने घर की तस्‍वीरें साझा की थीं जिसमें खाट नजर आ रही थी। पंकज त्रिपाठी की सक्‍सेस स्‍टोरी और उनका जीवन प्रेरणा देने वाला है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी जल्द ही 'क्रिमिनल जस्टिस' पार्ट 2 थ्रिलर वेब सीरीज में नज़र आएंगे। हाल ही में उन्‍हें मिर्जापुर 2 वेबसीरीज और फ‍िल्‍म लूडो में देखा गया। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर