शिल्पा शेट्टी के बाद नीरू बाजवा बनीं मां, लौंग लाची की एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से चुराए जुड़वां बेटियों के नाम

Long Laachi Fame Neeru Bajwa Become Mother: पंजाबी गाने लौंग लाची के वीड‍ियो से फेमस हुईं एक्ट्रेस नीरू बाजवा अब तीन बेटियों का मां बन चुकी हैं। 39 साल की नीरू ने हाल ही में जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है...

Akshay kumar Actress And Punjabi Star Neeru Bajwa blessed twin girls
बेटी के साथ नीरू बाजवा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पंजाबी एक्‍ट्रेस नीरू बाजवा दोबारा मां बन गई हैं।
  • नीरू बाजवा ने दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है।
  • पंजाबी स्टार ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स को खुद ये खुशखबरी सुनाई।

शिल्पा शेट्टी के बाद अब हाल ही में पंजाबी एक्‍ट्रेस नीरू बाजवा दोबारा मां बन गई हैं। अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 और विवेक ओबेरॉय संग प्रिंस में नजर आ चुकीं नीरू बाजवा ने दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। नीरू बाजवा ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स को ये खुशखबरी सुनाई।

नीरू बाजवा ने लिखा, 'वाहे गुरु दी मेहर हमारे घर में दो और राजकुमारी आई हैं। सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आलिया और अकीरा कौर जावंधा धन्यवाद हमें चुनने के लिए।' वैसे नीरू की दोनों बेटियों के नाम बॉलीवुड स्टारकिड आलिया भट्ट और फरहान अख्तर की बेटी अकीरा अख्तर से मैच कर रहे हैं।
पंजाबी एक्‍ट्रेस नीरू बाजवा ने अपने फैन्‍स को अक्टूबर 2019 में प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। अपनी प्रेग्‍नेंसी की खबर के साथ उन्‍होंने ये भी बताया था क‍ि इस बार उनके जुड़वां बच्‍चे होंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@neerubajwa) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@neerubajwa) on

नीरू और उनके पति हैरी जवांधा की पहले से एक बेटी अनाया कौर जवांधा है ज‍िसका जन्‍म 2015 में हुआ था। नीरू अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अक्‍सर अपनी बेटी की फोटोज और वीड‍ियोज शेयर करती रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@neerubajwa) on

पंबाजी गाने से रातोंरात फेमस हुईं नीरू बाजवा
बॉलीवुड सफर की बात करें नीरू बाजवा  ने 1998 में देव आनंद की फ‍िल्‍म मैं सोलह बरस की से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद से उन्‍होंने कई टीवी शोज और पंजाबी फ‍िल्‍मों में काम क‍िया है। 2005 में नीरू बाजवा ने हरी मिर्ची लाल मिर्ची के साथ छोटे पर्दे पर शुरुआत की थी। इसके बाद वह अस्‍त‍ित्‍व - एक प्रेम कहानी और जीत जैसे शोज में नजर आईं। यूं तो नीरू बावजा करीब 22 साल से इंडस्‍ट्री में एक्‍ट‍िव हैं लेकिन पंजाबी गाने लौंग लाची के वीड‍ियो ने उनकी पॉपुलैरिटी को आसमां पर पहुंचा द‍िया है। इस गाने के बाद नीरू रातोंरात स्टार बन गईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@neerubajwa) on


इस बॉलावुड एक्टर को डेट कर चुकीं नीरू बाजवा
नीरू बाजवा ने काफी समय तक काई पो चे फेम एक्‍टर अमित साध को डेट क‍िया है। दोनों ने नच बल‍िए में साथ में ह‍िस्‍सा भी लिया था। बाद में नीरू ने हैरी जंधावा ने शादी। अपनी डॉक्‍यूमेंट्री बॉलीवुड बाउंड में नीरू बाजवा ने खुलासा क‍िया है क‍ि वह स्‍कूल ड्रॉपआउट हैं और उन्‍होंने बॉलीवुड के चक्‍कर में पढ़ाई पूरी नहीं की। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर