Neetu Rishi Kapoor Love Story: शादी से खुश नहीं थीं नीतू कपूर की मां, इस कारण से ऋषि कपूर ने लिया था बड़ा फैसला

Bollywood Actor Rishi Kapoor love Story: ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी आज भी बॉलीवुड में सबसे हिट जोड़ी में से एक मानी जाती है। दोनों का ही करियर बाल कलाकार के रूप में शुरू हुआ था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषि, नीतू को अपना दिल दे बैठे थे...

Neetu Rishi Kapoor Love Story
Neetu Rishi Kapoor Love Story  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर ने 1973 में लीड रोल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी
  • नीतू और ऋषि की पहली मुलाकात ऋषि की फिल्म 'बॉबी' के सेट पर हुई थी
  • ऋषि कपूर और नीतू कपूर साल 1980 में शादी के बंधन में बंध गए थे

Neetu And Rishi Marriage: नीतू कपूर और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानी में से एक हैं। शादी के बाद दोनों का साथ करीब 40 सालों का रहा। आज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन नीतू कपूर ने हमेशा उन्हें अपनी यादों में जिंदा रखा है। दोनों के इश्क की चर्चा आज भी बॉलीवुड जगत में होती है। खास बात यह थी कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर दोनों ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। ऋषि कपूर अपने पिता राज कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में नजर आए थे। 

पढ़ें- श्रीदेवी-बोनी कपूर ने इस वजह से रखा था बेटी का नाम जान्हवी, जुदाई फिल्म नहीं ये है असली वजह

ऋषि कपूर ने 1973 में लीड रोल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। ऋषि कपूर की पहली फिल्म काफी सुपरहिट रही थी और उन्हें काफी पसंद भी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट की माने तो नीतू और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब ऋषि 21 साल के थे और नीतू महज 15 साल की थीं। नीतू और ऋषि की पहली मुलाकात ऋषि की फिल्म 'बॉबी' के सेट पर हुई थी। यह बात खुद नीतू ने एक टीवी रियल्टी शो में बताया था।

नीतू की मां नहीं थीं शादी से खुश

ऋषि कपूर और नीतू कपूर साल 1980 में शादी के बंधन में बंध गए थे, लेकिन जब दोनों का रिश्ता तय हुआ तब नीतू की मां इस रिश्ते से खुश नहीं थी और उन्होंने नीतू को शादी की अनुमति नहीं दी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय नीतू की उम्र काफी कम थी, लेकिन जब नीतू की मां को ऋषि की फीलिंग का एहसास हुआ तब उन्होंने धीरे-धीरे इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। नीतू कपूर शादी को लेकर काफी चिंतित थी क्योंकि उस समय नीतू अपने घर में इकलौती लड़की कमाने वाली थी।

 ऋषि कपूर ने लिया था बड़ा फैसला

नीतू की भावना को समझते हुए ऋषि कपूर ने उस समय बड़ा फैसला लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि ने अपनी सास को शादी के बाद उनके साथ घर में शिफ्ट होने के लिए कहा था ताकि उनकी बेटी उनका पूरा ख्याल रख सके। यह बात नीतू के दिल में छू गई।

इस फिल्म में आएंगी नजर

गौरतलब है कि नीतू कुमार कपूर 7 साल बाद एक बार फिर फिल्मों की दुनिया में वापसी कर रही हैं। उन्होंने आखिरी बार 'बेशर्म' में ऋषि कपूर और उनके बेटे अभिनेता रणबीर कपूर के साथ काम किया था। अब उनकी फिल्म 'जुग जुग जियो' रिलीज होने के लिए तैयार हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर