क्या रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की शादी की तैयारी में जुटीं नीतू कपूर? डांस रिहर्सल का वीडियो हुआ वायरल

वेटेरन एक्ट्रेस नीतू कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रणबीर कपूर के गाने 'घाघरा' पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो वायरल हो गया है।

Neetu Kapoor
Neetu Kapoor 
मुख्य बातें
  • नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर के गाने 'घाघरा' पर किया डांस
  • वीडियो में डांस रिहर्सल करती नजर आईं नीतू कपूर
  • नीतू का ये वीडियो देख फैंस ने रणबीर- आलिया की शादी को लेकर पूछा सवाल

वेटेरन एक्ट्रेस नीतू कपूर अपने बच्चों के काफी करीब हैं और यह उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नजर आती है। नीतू अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और बेटे व एक्टर रणबीर कपूर के साथ फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। 

अब नीतू का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नीतू का ये वीडियो जाने माने कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह ने शेयर किया है जो मास्टरजी के नाम से भी जाने जाते हैं। इस वीडियो में नीतू रणबीर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के मशहूर गाने 'घाघरा' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नीतू ब्लू शर्ट और ब्लू डेनिम पहने हुए हैं और गाने पर बेहतरीन डांस कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rajendra Singh Choreographer (@masterjirocks) on


 
नीतू का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और वो इसपर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो पर कमेंट कर फैंस पूछ रहे हैं कि क्या वो अपने बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए डांस की तैयारी कर रही हैं? गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर यह खबरें आती रही हैं कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। खबरें यह भी आईं कि दोनों साल 2020 में शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी और रणबीर के पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

बता दें कि इस साल अप्रैल महीने में नीतू कपूर के पति व एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उन्हें साल 2018 में कैंसर हुआ था। लंबे वक्त तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला। इस दौरान नीतू कपूर मजबूत से उनके साथ खड़ी रहीं। पिछले साल ही वे वापस भारत लौटे थे। लेकिन उनका कैंसर वापस आ गया और 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर