Neha kakkar ने शादी के 2 दिन बाद दिखाया वेडिंग लुक, इस डिजाइनर का लहंगा पहन बनीं Rohanpreet Singh की दुल्हनिया

Neha kakkar rohanpreet Singh Wedding photos: नेहा कक्कड़ ने दिल्ली में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत के साथ गुरुद्वारा वेडिंग की है। पारंपरिक रीति-रिवाज और आनंद कारज से दोनों पति-पत्नी बने। देखें शादी की 10 तस्वीरें..

Neha kakkar Rohanpreet Singh Official Wedding Pictures Shared Check Bride And Groom Look
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह।  
मुख्य बातें
  • नेहा कक्कड़ ने दिल्ली में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत के साथ गुरुद्वारा वेडिंग की है।
  • अब शादी के 2 दिन बाद नेहा कक्कड़ ने पहली बार अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।
  • इन फोटोज में दूल्हा-दुल्हन बने रोहनप्रीत-नेहा एक साथ बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्टूबर को शादी की। नेहा कक्कड़ ने दिल्ली में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत के साथ गुरुद्वारा वेडिंग की है। पारंपरिक रीति-रिवाज और आनंद कारज से नेहा-रोहनप्रीत पति-पत्नी बने। अब शादी के 2 दिन बाद नेहा कक्कड़ ने पहली बार अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में दूल्हा-दुल्हन बने रोहनप्रीत-नेहा एक साथ बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने वेडिंग फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियली शेयर की हैं। नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह की शादी की तस्वीरों को फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने अपनी शादी में फाल्गुनी शाने पीकॉक इंडिया के डिजाइनर ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं।

नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा चुना। नेहा कक्कड़ के लाल लहंगे पर सिल्वर एम्बॉयडरी है। इसके साथ नेहा कक्कड़ ने हैवी नैकलेस, झुमके, बड़ी सी नथ और चूड़ियों के साथ कलीरे पहनकर अपना दुल्हन लुक पूरा किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nehakakkar) on

वहीं रोहनप्रीत सिंह लाइट पिंक और रेड कलर की एम्बॉयडरी वाली शेरवानी पहनी थी। इसके साथ रोहनप्रीत ने रेड कलर की पगड़ी बांधी। कपल मैचिंग आउटफिट में एकसाथ काफी खूबसूरत दिख रहा है। बता दें, दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में भव्य शादी की। कपल की शादी सिर्फ चुनिंदा गेस्ट ही शामिल हुए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nehakakkar) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rohanpreetsingh) on

कौन हैं रोहनप्रीत सिंह
मालूम हो कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। नेहा कक्कड़ से रोहनप्रीत 6 साल छोटे हैं। रोहनप्रीत ने 2007 में रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह साल 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। शो के वो फर्स्ट रनरअप थे। यही दो शो हैं जिनसे रोहनप्रीत सिंह को पहचान मिली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर