Neha Kakkar Roka Video: रोहनप्रीत संग हुआ नेहा कक्कड़ का रोका, सेरेमनी में ढोल पर डांस करती आईं नजर

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह को लेकर खबरे हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इन खबरों के बीच नेहा ने अपनी रोका सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

Neha Kakkar and Rohanpreet Singh Roka Ceremony
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh Roka Ceremony  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सिंगर नेहा कक्कड़ का रोहनप्रीत सिंह संग रोका हो गया है।
  • नेहा कक्कड़ ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया सेरेमनी का वीडियो।
  • अपने रोके की सेरेमनी में रोहनप्रीत संग ढोल पर डांस करती दिखीं नेहा।

सिंगर नेहा कक्कड़ कुछ दिन पहले अपने फैंस को उस समय हैरान कर दिया जब उन्होंने सिंगर रोहनप्रीत सिंह अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। इसके बाद से ही नेहा और रोहन की शादी की खबरें आ रही हैं। माना जा रहा है कि दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंधेंगे। 

अब इन सबके बीच नेहा ने सोशल मीडिया पर अपनी और रोहनप्रीत के रोके की सेरेमनी का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत ढोल पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे के गले मिलते हैं। इस वीडियो को शेयर कर नेहा ने लिखा, 'नेहू दा व्याह वीडियो कल रिलीज होगी। तब तक मेरे फैंस के लिए एक छोटा सा तोहफा। ये है हमारे रोके की सेरेमनी का वीडियो क्लिप। मैं रोहनप्रीत सिंह और उनके परुवार से प्यार करती हूं। थैंक्यू मिसेज एंड मिस्टर कक्कड़ यानी मम्मी पापा। बेस्ट इवेंट के लिए थैंक्यू।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

नेहा ने शेयर किया था खास वीडियो

जाहिर है नेहा और रोहनप्रीत के रोका सेरेमनी होने की खबर से उनके फैंस काफी खुश हैं। इससे पहले सोमवार को नेहा ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो नेहा और रोहनप्रीत के परिवार की पहली मुलाकात का वीडियो था। जिसमें नेहा रोहनप्रीत संग उनका हाथ थामे बैठी नजर आ रही हैं और दोनों एक दूसरे से बातें कर मुस्कुरा रहे हैं। नेहा की गोद में कुछ सामान रखा हुआ है। तो वहीं घर में कुछ और लोग भी हैं और वीडियो में नजर आ रही है एक महिला के हाथ में शगुन कार्ड्स हैं। 

बता दें कि कुछ समय पहले ही नेहा और रोहनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है जिसके बाद से ही दोनों की शादी की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंधेंगे। मालूम हो कि रोहनप्रीत सिंह उम्र में नेहा से 6 साल छोटे हैं।

कौन हैं रोहनप्रीत सिंह

रोहनप्रीत सिंह भी सिंगर हैं। उन्होंने 2007 में लोकप्रिय रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह साल 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। वो शो के फर्स्ट रनरअप थे। इन दो शोज से ही रोहनप्रीत सिंह को पहचान मिली। पटियाला, पंजाब में पैदा हुए रोहनप्रीत सिंह सिर्फ 26 (1 दिसंबर 1994) साल के हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर