एक कमरे के किराये के घर में हुआ था नेहा कक्कड़ का जन्म, अब फोटो शेयर कर बताया- इतने बड़े बंगले की है मालकिन

Neha Kakkar Bungalow: नेहा कक्कड़ ने अपने बंगले की फोटो शेयर की है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनका जन्म एक कमरे के किराये के मकान में हुआ था। जहां एक टेबल पर उनकी मां ने रसोई बनाई थी।

Neha Kakkar Bungalow
Neha Kakkar Bungalow 
मुख्य बातें
  • नेहा कक्कड़ ने शेयर की अपने ऋषिकेश स्थित बंगले की फोटो
  • नेहा ने बताया कि उनका जन्म एक कमरे के किराये के मकान में हुआ था
  • सिंगर ने लिखा कि वो जब भी अपने बंगले को देखती हैं तो भावुक हो जाती हैं

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी बेहतरीन सिंगिग के लिए जानी जाती हैं लेकिन इसके साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। नेहा के बारे में यह सब जानते हैं कि अब जिस रिएलिटी शो इंडियन आइटल को वो जज करती हैं कभी वो इसकी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं और वो एक मध्यम वर्गीय (मिडल क्लास फैमिली) परिवार से आती हैं। नेहा ने अपने टैलेंट के दम पर अपनी पहचान बनाई है।

अब उन्होंने सोशल मीडिया पर ऋषिकेश स्थित अपने बंगले की फोटो शेयर की। नेहा का ये बंगला बेहद खूबसूरत और रॉयल है, जिसमें बाहर गार्डन है और कार खड़ी है। फोटो में नेहा भी ब्लू कलर की ड्रेस पहने खड़ी दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक और फोटो शेयर की जो उस घर की है जिसमें उनका जन्म हुआ था। फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह घर काफी पुराना है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

इस फोटो को शेयर कर नेहा ने लिखा, 'यह हमारा बंगला है जो ऋषिकेश में है और दूसरी तस्वीर उस घर की है जहां मेरा जन्म हुआ था। इस घर में हमारा कक्कड़ परिवार रहता था जहां मेरा मां ने एक टेब लगाई हुई थी जो उस छोटे कमरे में वो हमारी रसोई थी। वो कमरा भी हमारा नहीं था, हम उसका किराया देते थे। और अब जब भी उसी शहर में मैं हमारा बंगला देखती हूं तो भावुक हो जाती हूं। मेरे परिवार, भगवान और फैंस को इसके लिए शुक्रिया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

बता दें कि 31 साल की नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल सीजन 2 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं थी। इसके बाद साल 2008 में उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में 'नेहा द रॉक स्टार' एलबम के साथ कदम रखा, जिसे मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया था। इसके बाद उन्होंने धतिंग नाच और सनी सनी जैसे गाने गए। इसके बाद नेहा ने कंगना रनौत की फिल्म क्वीन के लिए लंदन ठुमकदा भी गाया। इसके बाद नेहा ने कई गाने गाए और आज उनके लाखों फैंस हैं। नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 33.5 मिलियन यानी 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर