दोस्त रेहाना मल्होत्रा के साथ हॉट तस्वीरों को लेकर फिर चर्चा में Nia Sharma, बिकनी [PHOTOS] शेयर कर दी बधाई

निया शर्मा अक्सर अपनी बेस्ट फ्रेंड रेहाना मल्होत्रा के साथ तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में दोस्त के बर्थडे पर उन्होंने पूल साइड बिकनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Nia Sharma and Reyhna Malhotra
निया शर्मा और रेहाना मल्होत्रा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • निया शर्मा ने दोस्त रेहाना मल्होत्रा को दी जन्मदिन की बधाई
  • पूल साइड बिकनी फोटोज के साथ विश किया बर्थडे
  • अक्सर बेस्ट फ्रेंड रेहाना के साथ तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं निया

मुंबई: निया और रेहाना लगभग 7 साल से दोस्त हैं और दोनों के बीच दोस्ती की चर्चा फिल्म जगत में अक्सर जोरों पर रहती है। रेहाना को निया का बेस्ट फ्रेंड भी कहा जाता है। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। रेहाना के जन्मदिन पर निया ने हॉट और बेहद ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करते हुए बधाई दी है। तस्वीरों में पूल-साइड पर दोनों एक्ट्रेस बिकनी में नजर आ रही हैं। निया ने फोटोज शेयर करते हुए एक छोटा सा संदेश लिखा।

उन्होंने लिखा, 'जो लोग आपसे प्यार करते हैं, उनसे एक अलग ही तरह का रिश्ता होता है। वह कुछ ऐसी ही है !! लेकिन फिर मैं भी उससे प्यार करती हूं। 50 बार निर्णय बदलना और घूम फिर कर वापस पहले वाले पर आ जाना लेकिन मैं फिर भी उससे प्यार करती हूं। वह अकेले पार्टी करके किसी भी पार्टी का मूड बना सकती है... आप शामिल होने के लिए मजबूर हो जाते हैं... हां मैं उससे प्यार करती हूं... वह अपनी पार्टी छोड़ सकती है और दूसरों के साथ शामिल हो सकती है।'

Nia Sharma and Reyhna Malhotra

आगे निया लिखती हैं, 'लेकिन यह बहुत ही कठिन है। 7 साल damnnnnnnn। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 'Hot' one @iam_reyhna। आओ हमारे एक साथ जन्मदिन वैश के बारे में सोचें।'

निया ने एक वीडियो भी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट किया जिसमें वह रेहाना के घर पर केक काटते हुए नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही निया शर्मा ने भी अपने जन्मदिन का जश्न मनाया था। उनके अलावा अभिनेत्री और दोस्त अमरीन चकवीवाला ने भी जन्मदिन पर रेहाना को शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं।

इंडस्ट्री के कई अन्य दोस्तों ने अपने खास दिन पर रेहाना को बधाई देने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का इस्तेमाल किया।

रेहाना अब लगभग 6 साल से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वह जमाई राजा, इश्कबाज़ और कुमकुम भाग्य जैसे लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा रही हैं। वह अजय देवगन स्टारर तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर में सिल्वर स्क्रीन पर भी नजर आई थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर