फिल्मों में देवी का रोल निभाकर पूजनीय बन गई थीं निरूपा रॉय, घर जाकर लोग लेते थे आशीर्वाद

एक्ट्रेस निरूपा रॉय का निधन 16 साल पहले आज ही के दिन यानी 13 अक्टूबर को हुआ था। आज हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

Nirupa Roy
Nirupa Roy 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस निरूपा रॉय की पुण्यतिथि आज
  • निरूपा रॉय का निधन 16 साल पहले कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ था
  • निरूपा रॉय ने अमिताभ बच्चन- धर्मेंद्र की मां का रोल किया था प्ले

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे स्टार्स की मां का रोल निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस निरूपा रॉय का निधन आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने 13 अक्टूबर 2004 को अंतिम सांस ली थी। 

निरूपा रॉय का जन्म 04 जनवरी 1931 को गुजरात के वलसाड में एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पेरेंट्स ने उनका नाम कोकिला किशोरचंद्र बुलसारा रखा। निरूपा की शादी बहुत कम उम्र में ही हो गई थी, जब उनकी शादी हुई तब वो केवल 15 साल की थीं। उनके पति का नाम था कमल रॉय, जो बहुत पढ़े लिखे और आजाद ख्यालों के थे।

ऐसे हुई फिल्मों में एंट्री

साल 1946 में निरूपा के पति ने एक अखबार में ऐड देखी जहां प्रोड्यूसर को नए चेहरों की जरूरत थी, जिनका नाम था विष्णु कुमार व्यास। निरूपा और कमल उस प्रोड्यूसर से मिलने चले गए लेकिन हैरानी की बात यह रही कि कमल तो रिजेक्ट हो गए लेकिन निरूपा रॉय को फिल्मों में काम मिल गया। उन्होंने गुजराती फिल्म रनकदेवी से। 

कई फिल्मों में निभाया देवी का रोल

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी पहचान बनाई। 1940 से लेकर 50 के दशक तक उन्होंने कई पौराणिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने चार फिल्मों में देवी पार्वती और तीनों फिल्मों में सीता मां का रोल निभाया और यही वजह थी कि लोग उन्हें पूजने लगे थे। देवी को लेकर दर्शकों के दिलों दिमाग में उनकी इतनी गहरी इमेज बन गई थी कि वो निरूपा रॉय के घर जाकर उनका आशीर्वाद लेने लगे थे। 

इस एक्टर संग 18 फिल्मों में किया काम

निरूपा रॉय ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और उनके को- स्टार्स थे त्रिलोक कपूर, जिनके साथ उन्होंने 18 फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने भारत भूषण, बलराज साहनी और अशोक कुमार शामिल हैं।

70 के दशक में निभाया मां का रोल

निरूपा रॉय ने अपने करियर में कई बड़े और नामी एक्टर्स की मां का रोल भी निभाया। उन्होंने अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और धर्मेंद्र जैसे एक्टर्स की मां का रोल प्ले किया। फिल्म दीवार में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। निरूपा रॉय का निधन 13 अक्टूबर 2004 को कार्डियक अरेस्ट के चलते 73 साल की उम्र में हुआ था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर