लव रंजन की फिल्म में ये एक्ट्रेस ले सकती है दीपिका की जगह, रणबीर के साथ पहली बार करेंगी काम

बॉलीवुड
Updated Sep 20, 2019 | 17:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

लव रंजन की फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण के मना करने के बाद अब इसमें एक बड़ी एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं। उनकी जोड़ी पहली बार रणबीर कपूर के साथ बनेगी।

Deepika Padukone, Shraddha Kapoor
Deepika Padukone, Shraddha Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण ने लव रंजन की फिल्म करने से किया था इनकार
  • रणबीर कपूर और अजय देवगन है फिल्म की मेल लीड
  • फिल्म में श्रद्धा कपूर आ सकती हैं नजर

कुछ वक्त पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को फिल्ममेकर लव रंजन के घर के बाहर देखा गया था। इसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों रंजन के साथ फिल्म करने वाले हैं। मीटू मामले में रंजन का नाम आ चुका है, ऐसे में दीपिका के फैंस बिल्कुल नहीं चाहते थे कि वे उनके साथ काम करें। ट्विटर पर भी #Notmydeepika ट्रेंड करने लगा था। इसके बाद दीपिका ने बिना किसी का नाम लिए ये कंफर्म किया कि वे ऐसे किसी आरोपी के साथ काम नहीं करेंगी।

अब खबर है कि दीपिका की जगह इस फिल्म में श्रद्धा कपूर नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और अजय देवगन होंगे। एक वेबसाइट के मुताबिक श्रद्धा की इस बारे में रंजन से बातचीत चल रही है और टीम उन्हें फिल्म में लेना चाहती है। उन्होंने इससे पहले रणबीर और अजय के साथ काम नहीं किया है, इसलिए वे इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। वे फिल्म पर चर्चा के लिए अजय से भी मिली थीं। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो वे जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shraddhakapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbirkapoormagic) on

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा ने हाल ही में एक के एक दो बॉक्स ऑफिस हिट्स दी हैं। 30 अगस्त को प्रभास के साथ उनकी फिल्म साहो रिलीज हुई, जिसे काफी पसंद किया गया। वहीं 6 सितंबर को उनकी छिछोरे आई, जिसने हाल ही में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इसमें उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं। ये फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर चल रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shraddhakapoor) on

 

वहीं रणबीर फिलहाल अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में बिजी है। इसमें वे अपनी रीयल लाइफ गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल समर में रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर