Om Shanti Om:मलाइका अरोड़ा के कारण दीपिका पादुकोण को मिली थी ओम शांति ओम, स्क्रीन टेस्ट में हो गई थीं फेल

Deepika Padukone Om Shanti Om: दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम को 13 साल पूरे हो गए हैं। दीपिका पादुकोण इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थी। दीपिका स्क्रीन टेस्ट में फेल हो गईं थीं।

Deepika Padukone, Shah rukh Khan
Deepika Padukone, Shah rukh Khan 
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम को 13 साल पूरे हो गए हैं।
  • दीपिका पादुकोण इस फिल्म के लिए डायरेक्टर फराह खान की पहली पसंद नहीं थी।
  • दीपिका पादुकोण के नाम की सिफारिश मलाइका अरोड़ा ने की थी।

मुंबई. शाहरुख खान- दीपिका पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम को आज 13 साल पूरे हो गए हैं। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि फिल्म के स्क्रीन टेस्ट में दीपिका फेल हो गईं थीं। 

दीपिका पादुकोण के किरदार शांतिप्रिया के लिए इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और सुष्मिता सेन को कास्ट किया जाना था। दीप‍िका पादुकोण ने ओम शांति ओम के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया। 

फराह खान को दीप‍िका का स्क्रीन टेस्ट बिल्कुल पसंद नहीं आया था। फराह खान लेकिन दीप‍िका की खूबसूरती से काफी प्रभाव‍ित हुई थीं। उन्होंने दीपिका को फिल्म के लिए साइन किया और उनकी आवाज डब करवाई। 

Shah Rukh Khan's 'Om Shanti Om' to get Japanese version | Deccan Herald

मलाइका अरोड़ा ने की थी सिफारिश
ओम शांति ओम की डायरेक्टर फराह खान को दीपिका के नाम की सिफारिश मलाइका अरोड़ा ने की था। हालांकि, मलाइका अरोड़ा दीपिका पादुकोण को तब नहीं जानती थीं।

मलाइका ने दीपिका का नाम फैशन डिजाइन वेंडल रॉडिक के कहने पर आगे बढ़ाया था। दरअसल दीपिका वेंडल के साथ काम कर चुकी थीं। वेंडल ने दीपिका को फिल्मों में काम करने की सलाह दी थी।

दीपिका पादुकोण ने बदला नाम 
ओम शांति ओम के 13 साल पूरे होने के मौके पर दीपिका ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर शांतिप्रिया कर दिया है। दीपिका नने अपनी डिस्प्ले पिक्चर में भी फिल्म की फोटो लगा दी है, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान हैं। 

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह प्रभास के साथ नाग आश्विन की फिल्म में काम कर रही हैं। दीपिका फिलहाल शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर