Padam Awards 2020: करण जौहर को आई पिता की याद, कंगना रनौत ने इन लोगों को डेडिकेट किया पद्मश्री अवॉर्ड

Padamshree Awards 2020: करण जौहर, अदनान सामी, एकता कपूर और कंगना रनौत को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। पद्मश्री मिलने के बाद सभी सेलेब्स ने इस ढंग से शुक्रिया अदा किया है।

Kangana Ranaut And Karan Johar
Kangana Ranaut And Karan Johar 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड सेलेब्स में से करण जौहर, कंगना रनौत, एकता कपूर और अदनान सामी को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
  • पद्मश्री मिलने के बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है।
  • करण जौहर के अलावा अदनान सामी, कंगना रनौत और एकता कपूर ने भी बयान जारी किया है।

मुंबई. गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले भारत सरकार ने पद्म अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। बॉलीवुड सेलेब्स में से करण जौहर, कंगना रनौत, एकता कपूर और अदनान सामी को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वहीं, छन्नूलाल मिश्र को पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है। करण जौहर ने अवॉर्ड मिलने के बाद अपने पिता को याद किया है। 

पद्मश्री मिलने के बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है। करण ने लिखा-'ऐसा बहुत कम होता है कि मेरे पास शब्दों की कमी हो जाए, ये ऐसा ही एक मौका है। देश के सर्वोच्च पुरस्कार पद्मश्री मिलना मेरे लिए सम्मान है। 

करण ने आगे लिखा-'मैं जानता हूं कि मेरे पिता को मुझ पर गर्व होता। काश इस पल में वह साथ होते। मैं शुक्रगुजार हूं इस मौके के लिए। मैं अपने सपने को रोजाना जी रहा हूं। मैं कुछ बना रहा हूं और लोगों का मनोरंजन कर रहा हूं। 

 

 

कंगना ने महिलाओं को किया समर्पित    
पद्मश्री मिलने के बाद कंगना रनौत ने लिखा-' मैं भारत सरकार की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे पद्मश्री सम्मान दिया है। मैं इस अवॉर्ड को भारत की उन महिलाओं, मां और बेटियों को समर्पित करती हूं जो सपने देखती और हमारे देश के भविष्य को आकार देती हैं।' 

कंगना की बहन अलावा रंगोली ने भी ट्वीट किया है। रंगोली ने लिखा- ' कंगना रनौत एक्टर और डायरेक्टर, 32 साल की उम्र में कई नेशनल अवॉर्ड के विनर हैं। उन्हें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पद्मश्री अवॉर्ड दिया गया, जो भारत के सर्वोच्च सम्मान में से एक है।  

 

 

 

 

अदनान सामी ने किया ये पोस्ट
अदनान सामी ने पद्मश्री मिलने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अदनान सामी ने लिखा- एक आर्टिस्ट की जिंदगी का सबसे बड़ा पल होता है जब सरकार उसके काम को मान्यता दें और उसे सम्मान करें।   

 

 

 

 

अदनान आगे लिखते हैं- ' मुझे भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित होने पर काफी खुशी हो रही है। ये 34 साल की संगीतमय यात्रा थी। गौरतलब है कि सुरेश वाडकर को भी पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर