गूगल पर अपनी उम्र कम करवाना चाहती हैं नीना गुप्ता, फोटो शेयर कर लिखी ये बात

Neena Gupta New Photo: एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा गूगल के लिए खास मैसेज लिखा है।

Neena Gupta
Neena Gupta 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में हेयरकट करवाया है जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की
  • इस फोटो में वो बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं
  • नीना ने अपनी ये फोटो शेयर कर गूगल के लिए एक खास बात लिखी है

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता फिल्मों के साथ- साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं जो काफी मजेदार होते हैं। हाल ही में उन्होंने हेयरकट करवाया है और अपनी नई फोटो शेयर की है।

दरअसल नीना गुप्ता ने बॉब  कट करवाया है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसमें वो ब्लैक ड्रेस पहने दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'गूगल वालों अब तो मेरी उम्र कम करके लिख दो।' मालूम हो कि नीना गुप्ता के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं लेकिन वो अपनी उम्र को अपने करियर में अड़चन बता चुकी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neena ‘Zyada’ Gupta (@neena_gupta) on

कुछ समय पहले नीना ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'भारतीय परिवारों में एक उम्रदराज महिला को किसी काम का नहीं समझा जाता। इसी तरह एक उम्रदराज एक्ट्रेस के पास कोई रोल नहीं होता। यह समाज का आईना है। मैं इस उम्र में एक्टिंग को लेकर बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं करती।' वहीं उन्होंने फिल्म सांड की आंख में एक्ट्रेस तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर द्वारा उम्रदराज महिलाओं का रोल निभाने पर  कमेंट करते हुए कहा था कि हमारी उम्र के रोल तो हमें करने दो। 

नीना गुप्ता की खूबसूरत तस्वीरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neena ‘Zyada’ Gupta (@neena_gupta) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neena ‘Zyada’ Gupta (@neena_gupta) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neena ‘Zyada’ Gupta (@neena_gupta) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो कंगना रनौत की फिल्म पंगा में नजर आईं, जिसमें वो एक्ट्रेस की मां का रोल प्ले कर रही हैं। अब वो जल्द ही आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में दिखाई देंगी। इससे पहले वो फिल्म बधाई हो में आयुष्मान के साथ काम कर चुकी हैं, जो कि सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड जीता था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर