Pankaj Tripathi Upcoming Films: ये हैं पंकज त्रिपाठी की आने वाली 6 फिल्में, अक्षय और रणवीर के साथ आएंगे नजर

Pankaj Tripathi Upcoming Films: पंकज त्रिपाठी की 6 फिल्में आने वाली हैं, जिनमें वह अक्षय कुमार से लेकर रणवीर सिंग के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे।

Pankaj Tripathi Upcoming Films
पंकज त्रिपाठी (फाइल फोटो)  |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • पंकज त्रिपाठी कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं
  • पंकज कई दमदार एक्टर्स के साथ पर्दे पर दिखेंगे
  • वह आखिरी बार 'कागज' फिल्म में नजर आए थे

पिछले कुछ सालों में पंकज त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में एक अलग मुकाम बनाया है। उनकी गिनती इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में होती है। गैंग्स ऑफ वासेपुर, मसान, न्यूटन, गुड़गांव, स्त्री और लूडो जैसी फिल्मों में काम कर चुके पंकज अपने किरदार को बहुत ही बारीकी के साथ निभाने  के लिए जाने जाते हैं। दर्शकों को पंकज की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में  सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'कागज' में नजर आने वाले पंकज कई बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। पंकज की कई फिल्में जहां रिलीज के लिए तैयार हैं तो वहीं एक्टर कई प्रोजेक्ट की शूटिंग आने वाले महीनों में शुरू करेंगे। आइए जानते हैं पंकज की अपकमिंग फिल्में कौन-कौन सी हैं?

83

पंकज त्रिपाठी भारत के 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित कबीर खान की फिल्म 83 में पीआर मान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। पीआर मान सिंह टीम इंडिया के मैनेजर रह चुके हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका यानी विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव का रोल रणवीर सिंह ने निभाया है। फिल्म 83 में पिछले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते रिलीज को टाल दिया गया। 

संदीप और पिंक फरार

पंकज 'संदीप और पिंकी फरार' में भी एक अहम किरदार में दिखेंगे। फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2020 के मार्च में आनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण अभी तक रिलीज नहीं हो पाई।

मुंबई सागा

पंकज त्रिपाठी मल्टीस्टारर फिल्म 'मुंबई सागा' में भी दिखाई देने वाले हैं। जॉन अब्राहम और इमरान की 'मुंबई सागा' 80 के दशक में सेट है। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के पहले ही खत्म हो गई थी। फिल्म लगभग रिलीज के लिए तैयार है। 

Pankat Tripathi

अभी तो पार्टी शुरु हुई है

जाने-माने डायरेक्टर अनुभव सिन्ह एक मल्टीस्टारर फिल्म 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में फिल्म पंकज भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में पंकज के अलावा रिचा चड्ढा, दिव्या दत्ता, सौरभ शुक्ला, कुमुद मिश्रा और प्रतीक बब्बर जैसे एक्टर्स भी होंगे। 

Pankaj Tripathi

बच्चन पांडे

बच्चन पांडे फिल्म की काफी दिनों से चर्चा है। अक्षय कुमार स्टारर इस पिल्म में कई बड़े नाम देखने को मिलेंगे। पंकज त्रिपाठी भी अक्षय के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार एक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। वहीं, अक्षय के साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं।

A scene of Pankaj Tripathi in Mirzapur

मिमी

पंकज ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन के साथ 'लुका छुप्पी' फिल्म में काम किया था। अब दोनों फिल्म 'मिमी'  एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक दंपत्ति के लिए सेरोगेट मां बनने से मना कर देती है। ‘मिमी’ का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर