परिणीति चोपड़ा ने की प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी की तारीफ, बताया- दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची

Parineeti Chopra on Malti Marie: परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी के बारे में बात करते हुए उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची बताया।

Parineeti Praises Neice Malti Marie Chopra Jonas
Parineeti Praises Neice Malti Marie Chopra Jonas 
मुख्य बातें
  • परिणीति चोपड़ा ने की प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी के बारे में बात।
  • परिणीति ने कहा- दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची हैं मालती।
  • मालूम हो कि मालती का जन्म इसी साल जनवरी महीने में हुआ था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा कुछ समय पहले मौसी बन गई हैं और इस बात से वो काफी खुश हैं। परिणीति ने भांजी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की तारीफ की है और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिणीति का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो मालती को दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची बता रही हैं। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल जनवरी महीने में सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने थे और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी थी। 

Also Read: प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम है बेहद खास, संस्कृत में ये है नाम का मतलब

बच्ची के बारे में परिणीति ने कही ये बात

परिणीति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि मालती अब स्वस्थ हैं। इंटरव्यू में परिणीति से पूछा गया कि क्या उन्होंने प्रियंका की बेटी को देखा है? इसपर वो कहती हैं, 'हां, वो दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची हैं। उन्होंने अपनी जर्नी शेयर की है। शुरुआत में थोड़ी परेशानी थी लेकिन अब वो हेल्दी हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Jerry x Mimi (@jerryxmimi)

मदर्स डे पर शेयर की थी बच्ची की तस्वीर 

प्रियंका ने पहली बार मदर्स डे (8 मई) के मौके पर बेटी मालती मेरी की तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो को शेयर कर प्रियंका ने लंबा पोस्ट लिखा था, 'इस मदर्स डे हम आपको अपने पिछले कुछ महीनों के उतार चढ़ावों भरे एक्सपीरियंस बताना चाहते हैं, जो हम जानते हैं कि आप में से कई लोगों ने अनुभव किए होंगे। 100 दिन से भी ज्यादा एनआईसीयू में रहने के बाद अब अपनी बेटी अब घर आ गई है। हर परिवार का सफर अपने आप में अनोखा होता है। इसमें एक स्तर का विश्वास चाहिए होता है। हमारे लिए पिछले कुछ महीने चुनौतीपूर्ण थे, जिसे अब पीछे मुड़कर देखने पर पता चलता है कि ये कितने अनमोल पल थे। हम लोग बेहद खुश हैं कि हमारी बेटी अब घर आ गई है। मैं लॉस एंजेलिस के अस्पताल के हर डॉक्टर, नर्स और स्पेशलिस्ट को धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से हमारी मदद की। हमारी लाइफ का नया अध्याय अब शुरू होता है। हमारी बेटी बेहतरीन है। मम्मी और डैडी आपसे बहुत प्यार करते हैं।'

साल 2018 में की थी शादी

मालूम हो कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में दिसंबर महीने में राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी की थी जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। ये शादी इस साव की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर