सिगरेट पीने को लेकर ट्रोल हुईं थीं प्रियंका चोप़ड़ा, बहन परिणीति चोपड़ा ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड
Updated Jul 27, 2019 | 20:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते हुए एक तस्वीर सामने आई थी जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। अब उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने इस पर रिएक्ट किया है।

Parineeti Chopra and Priyanka Chopra viral Photo
Parineeti Chopra and Priyanka Chopra viral Photo 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते हुए फोटो हुई थी वायरल, सोशल मीडिया पर किया गया ट्रोल
  • पिछले साल प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें अस्थमा है
  • लोगों ने सोशल मीडिया पर मीम शेयर कर पूछा, अब कहां गया अस्थमा?
  • इस मुद्दे पर परिणीति से सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 37वां जन्मदिन मनाया जिसकी कई तस्वीरें सामने आईं। एक्ट्रेस इस दौरान अपने परिवार संग मियामी में थीं। प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सामने आईं थीं इसके बाद एक्ट्रेस की एक फोटो सामने आई थी जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। 

दरअसल प्रियंका की जो तस्वीर सामने आई थी उसमें वो याच पर थीं और अपने पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ सिगरेट पीती नजर आईं थीं, जबकि निक और मधु सिगार पी रहे थे। इस फोटो को लेकर प्रियंका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। अब उनकी बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से इस बारे में सवाल पूछा गया।

परिणीति चोपड़ा ने दिया ये जवाब

दरअसल परिणीति अपनी आने वाली फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रमोशन में लगी हैं और इस दौरान उनसे इस मुद्दे पर सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर चुप रहना ही बेहतर समझा। परिणीति ने इस सवाल के जवाब में कहा, 'मैं इस पर यह जवाब दूंगी कि मुझे इस सवाल का जवाब देने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए मैं इसका जवाब नहीं दूंगी।'

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

 

मालूम हो कि प्रियंका ने मियामी में अपना जन्मदिन मनाया है और इस दौरान परिणीति भी उनके साथ थीं और उन्होंने भी सोशल मीडिया पर प्रियंका के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। सामने आई फोटोज से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका के बर्थडे को उन्होंने और उनके परिवार ने खूब एन्जॉय किया।

प्रियंका ने कही थी ये बात

दरअसल पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर बताया था, 'उन्हें अस्थमा है। इसमें छुपाने की क्या बात है?  मैं जानती थी कि अस्थमा मुझे कंट्रोल करे उससे पहले मुझे उसको कंट्रोल करना है। मेरे पास जब तक इनहेलर है अस्थमा मुझे मेरे उद्देश्यों को पूरा करने से नहीं रोक सकता।' जिसके बाद अब उनकी यह तस्वीर सामने आने पर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इससे पहले प्रियंका और निक की शादी के दौरान आतिशबाजी को लेकर भी लोगों ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है जिसमें उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आएंगी। वहीं परिणीति चोपडा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म जबरिया जोड़ी रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही परिणीति साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म में दिखेंगी, वहीं इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी काम दिखेंगी।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर