तस्वीर में नजर आ रही ये बच्ची आज है बॉलीवुड की एक नामी एक्ट्रेस, क्या पहचान पाए आप?

Bollywood Actress Throwback Photo: एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस की बचपन की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चके हैं।

Parineeti Chopra Childhood Photo
(तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम) 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की
  • बचपन की फोटो में एक्ट्रेस मुस्कुरा रही हैं
  • क्या आप पहचान पाए कि ये एक्ट्रेस कौन है?

अक्सर सोशल मीडिया पर सेलेब्स के थ्रोबैक फोटोज सामने आते रहते हैं। ज्यादातर यह तस्वीरें सेलेब्स के बचपन और उनके स्कूल के वक्त की होती हैं। कई बार तस्वीरों को कलाकार खुद पोस्ट करते हैं तो कई मर्तबा उनके फैन पेज पर इन्हें शेयर किया जाता है। सेलेब्स की पुरानी तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं और यही वजह है कि इनका ट्रेंड काफी बढ़ता जा रहा है। अब बॉलीवुड की एक नामी एक्ट्रेस ने अपने बचपन की प्यारी सी फोटो फैंस के साथ साझा की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। बचपन की फोटो में एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं।

क्या आप पहली नजर में एक्ट्रेस को पहचान पाए?

क्या आप पहली नजर में मशहूर एक्ट्रेस को पहचान पाए? अगर आप इन्हें नहीं पहचान सके तो हम आपको बता दें कि यह कोई और नहीं बल्कि जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हैं। परिणीति ने अपनी यह क्यूट फोटो रविवार को आधिकारिकट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। तस्वीर में वह ऊपर की ओर देखते हुए मुस्कुरा रही हैं। परिणीति ने बताया कि यह तस्वीर उनके पहले बर्थडे की है। एक्ट्रेस ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'यह मैं हूं, पहले जन्मदिन पर।' परिणीति की इस फोटो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं और कुछ ही घंटों के अंदर पोस्ट पर करीब तीन लाख लाइक्स आ चुके हैं।

परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में तीन फिल्मों- संदीप और पिंकी फरार, द गर्ल ऑन द ट्रेन और भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में दिखाई देंगी। परिणीति और अर्जुन कपूर की 'संदीप और पिंकी फरार' इस साल 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज टाल दी गई। वहीं, 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है। यह हॉलीवुड फिल्म का हिंदी रीमेक है, जिसका निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया है। इसके अलावा परिणीति इन दिनों साइना की बायोपिक के लिए शूटिंग कर  रही हैं। वह पर्दे पर उन्‍हीं का रोल निभाएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर