Parineeti Chopra की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक की रिलीज डेट आई सामने, सुशांत की फिल्म से होगी टक्कर

बॉलीवुड
Updated Nov 30, 2019 | 08:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Release Date of Parineeti Chopra's Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की हिंदी रीमेक की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म अगले साल 8 मई को रिलीज होगी।

Parineeti Chopra in The Girl on the Train
Parineeti Chopra in The Girl on the Train 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति ने सितंबर में फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन की हिंदी रीमेक की शूटिंग खत्म की थी
  • यह फिल्म 2015 में आई Paula Hawkins की किताब पर आधारित है
  • फिल्म में परिणीति के अलावा अदिति राव हैदरी और कृति कुल्हारी भी अहम रोल में होंगे

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वो साइना नेहवाल की बायोपिक की तैयारी करते समय घायल हो गईं थीं जिसके बाद उन्हें आराम करना पड़ा। साइना की बायोपिक के अलावा परिणीति 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक को लेकर भी चर्चा में हैं।

परिणीति की इस फिल्म की तारीख सामने आ गई है। फिल्म अगले साल 8 मई को रिलीज होगी। यह हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का हिंदी रीमेक होगी, जो कि साल 2015 में आई Paula Hawkins की किताब पर आधारित थी। फिल्म में परिणीति के अलावा अदिति राव हैदरी, कृति कुल्हारी और अविनाश तिवारी भी अहम रोल में नजर आएंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

परिणीति की फिल्म की सीधी टक्कर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा से होगी, जो कि इसी दिन रिलीज होगी। मालूम हो कि दिल बेचारा भी हॉलीवुड फिल्म द फॉल्ट इन आर स्टार्स (The Fault in Our Stars) की हिंदी रीमेक है, जिसमें सुशांत के साथ संजना संघी नजर आएंगी।

मालूम हो कि फिल्म की शूटिंग के लिए परिणीति 7 हफ्ते तक लंदन में थीं। सितंबर में एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा था कि 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग पूरी कर 7 हफ्ते बाद मैं लंदन छोड़ रही हूं। इसमें उन्होंने कहा था कि यह पहली फिल्म है जो पूरी होने के बाद भी मेरे साथ है। एक कैरेक्टर जो हमेशा मुझमें रहेगा। मैं उसे मिस कर रही हूं। मैं उसके रोल को प्ले करना मिस कर रही हूं। मुझे लग रहा हैं कि मैं बड़ी हो गई हूं। जिंदगी बदल रही है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा परिणीति साइना नेहवाल की बायोबिक में नजर आएंगी जिसके लिए वो बहुत मेहनत कर रही हैं। हाल ही में वो इसकी ट्रेनिंग के समय चोटिल हो गईं थीं, लेकिन अब वो पूरी तरह ठीक हैं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर