राजकुमार राव के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने खास अंदाज में किया विश, दिया 'रसोड़े में कौन था?' का ट्विस्‍ट

Patralekhaa wishes RajKummar Rao on birthday: पत्रलेखा ने ब्वॉयफ्रेंड राजकुमार राव के बर्थडे पर उन्हे खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने साथ ही 'रसोड़े में कौन था?' का ट्विस्‍ट दिया है।

RajKummar Rao Patralekhaa
राजकुमार राव और पत्रलेखा 
मुख्य बातें
  • एक्टर राजकुमार राव का आज जन्मदिन है
  • राजकुमार को बर्थडे पर बधाइयां मिल रही हैं
  • गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने भी उन्हें विश किया है

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राजकुमार को फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स की ओर से भी ढेरों बधाइयां मिल रही है। इस बीच उन्हें गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर राजकुमार की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने बर्थडे विश में 'रसोड़े में कौन था?' का ट्विस्‍ट भी दिया है। बता दें कि 'साथ निभाना साथिया' शो के एक सीन का मैशअप सॉन्ग इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक डायलॉग है रसोड़े में कौन था। यह मैशअप सॉन्ग यशराज मुखते ने बनाया है। 

पत्रलेखा ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर  राजकुमार राव को बधाई देते हुए लिखा, 'एक खूबसूरत दिल वाले गोल्डन ब्वॉय को जन्मदिन मुबारक हो। शुक्रिया मुझे ये बताने के लिए कि रसोड़े में कौन था।' पत्रलेखा की इस पोस्ट पर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने कमेंट किया।  उन्होंने लिखा, 'Awwwwwww उसका जन्मदिन है!!! धन्यवाद बताने के लिए!!' उन्होंने इसके हंसती हुई इमोजी बनाई। वहीं, पत्रलेखा ने भी मजाकिया अंदाज जवाब में लिखा। उन्होंने लिखा कि हाहा, अगर आप भूल गई थी तो सिर्फ एक रिमाइंडर है। 


राजकुमार राव और पत्रलेखा की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल्स में से हैं। दोनों आए दिन फैंस को कपल गोल्स दिया करते हैं। राजकुमार और पत्रलेखा पिछले कई सालों से रिलेशन में हैं। दोनों ने सिटी लाइट फिल्म में साथ काम किया था। यह पत्रलेखा की पहली फिल्म थी। वहीं, राजकुमार के वर्क फ्रेंट की बात करें तो वह एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।  उनकी तीन फिल्में 'लूडो' 'रूही-अफजा' और 'छलांग' रिलीज होंगी। वह आखिरी बार इसी साल रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित 'शिमला मिर्ची' फिल्म में दिखाई दिखाई दिए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर