पायल घोष ने फिर साधा अनुराग कश्यप पर निशाना, कहा- 'केवल फेल एक्टर्स के देते हैं चांस'

पायल घोष सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप पर लगातार निशाना साध रही हैं। अब पायल घोष ने उनकी फिल्म बॉम्बे वेलवेट के जरिए चुटकी ली है। यही नहीं पायल ने कहा कि अनुराग कश्यप केवल असफल एक्टर्स को ही चांस देते हैं।

Payal Ghosh, Anurag Kashyap
Payal Ghosh, Anurag Kashyap 
मुख्य बातें
  • पायल घोष सोशल मीडिया पर लगातार अनुराग कश्यप पर हमला बोल रही हैं।
  • पायल घोष ने उनकी फिल्म बॉम्बे वेलवेट पर चुटकी ली है।
  • पायल घोष ने कहा है कि वह केवल असफल एक्टर्स को ही चांस देते हैं।

मुंबई. एक्ट्रेस पायल घोष सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप पर लगातार निशाना साध रही हैं।  छेड़छाड़ और यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद अब पायल ने उनकी फिल्म बॉम्बे वेलवेट के जरिए अनुराग कश्यप पर चुटकी ली है। 

पायल घोष ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'मिस्टर कश्यप केवल स्ट्रगलर और असफल एक्टर्स को ही चांस देते हैं। उनमें से केवल एक या दो ही सफल हुए हैं। वह केवल मिडल बजट फिल्में ही बनाते हैं। ' 

पायल घोष अपने ट्वीट में आगे लिखती हैं- ' वह अपनी 10-12 करोड़ रुपए की फिल्मों को प्रमोट करते हैं। अनुराग कश्यप ने एक बार बॉम्बे वेलवेट जैसे प्रोजेक्ट में हाथ आजमाया था, लेकिन वह भी बुरी तरह से फेल हो गया था। ये दुखद बात है न!!'

Payal Ghosh

महिला आयोग से मांगी थी मदद 
पायल घोष ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। अनुराग कश्यप दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय(NCW)पहुंची थीं। पायल ने अनुराग की गिरफ्तारी की मांग की है।   

पायल घोष ने कहा- 'हमने बात की है कि कैसे जांच को आगे लेकर जाना है। कितना जल्दी इस मामले में जांच हो सकती है। वहीं, ऋचा चड्ढा से मेरा कोई लेना-देना नहीं है उनका मानहानि केस कोई मतलब का नहीं है। इस विषय पर हम बात करेंगे।' 

Anurag Kashyap (Twitter/ ANI)

पुलिस पूछताछ में दी थी सफाई 
अनुराग कश्यप इससे पहले पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी वकील प्रियंका खिमानी के जरिए बयान जारी किया था। बयान के मुताबिक अनुराग कश्यप ने पुलिस को दिए अपने बयान में किसी भी गलत काम को नकारा है।' 

बयान के मुताबिक- 'अगस्त 2013 में वह अपनी शूटिंग के सिलसिले से श्रीलंका में थे।' पायल घोष ने अनुराग कश्यप के नार्को टेस्ट की भी अर्जी दायर की। नार्को टेस्ट के अलावा एक पॉलीग्राफ और लाई डिटेक्टर परीक्षण के लिए भी अनुरोध किया गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर