PHOTOS: पिता रणधीर कपूर के नए घर पहुंचीं Kareena और Karishma kapoor, गृह प्रवेश पूजा में यूं हुईं शामिल

Randhir Kapoor new house Griha Pravesh Pooja Photos: रणधीर कपूर के नए घर पर बेटियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर गृह प्रवेश पूजा में शामिल हुईं। साथ ही नीतू कपूर भी इस पूजा में पहुंचीं।

Randhir kapoor with kareena and karishma Kapoor
पिता रणधीर कपूर की गृह प्रवेश पूजा में पहुंचीं करीना और करिश्मा  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • रणधीर कपूर ने खरीदा नया घर, कराई गृह प्रवेश पूजा
  • पिता के घर आयोजित पूजा का हिस्सा बनीं बेटियां करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर
  • नीतू कपूर भी हुईं शामिल, सोशल मीडिया पर सामने आईं फोटोज और वीडियो

मुंबई: अभिनेता रणधीर कपूर ने हाल ही में अपनी बेटी, अभिनेत्री करीना कपूर खान के बांद्रा स्थित आवास के पास एक नया घर खरीदा है और हाल ही में एक हाउस वार्मिंग समारोह की मेजबानी की। रणधीर कपूर के बांद्रा स्थित घर में एक गृह प्रवेश पूजा आयोजित की गई थी। इस मौके पर रणधीर कपूर की बेटियां करीना और करिश्मा कपूर भी इस अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचीं।

जहां करीना कपूर ने क्रीम सलवार सूट पहना था, वहीं करिश्मा कपूर ने एक सफेद कुर्ता चुना, जिसे उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया। दोनों बहनों ने अपनी सोलो तस्वीरों के लिए मीडिया कैमरों के सामने पोज भी दिया। इंटरनेट पर सेलिब्रिटी बहनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

यहां देखिए करीना और करिश्मा कपूर की तस्वीरें:

Kareena in father's house

Karishma in father Randhir Kapoor New house

रणधीर कपूर के दिवंगत भाई, अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर को भी इस कार्यक्रम के लिए पहुंचते देखा गया। नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ हाउस वार्मिंग समारोह में पहुंचीं। नीतू ने समारोह के लिए एक सुंदर गुलाबी सलवार सूट पहना था, जबकि रिद्धिमा को सफेद शर्ट और जींस पहने देखा जा सकता है।

यहां देखिए नीतू कपूर और रिद्धिमा की तस्वीर:

Neetu Kapoor in Randhir Kapoor house

गृह प्रवेश समारोह में करीना, करिश्मा और नीतू कपूर के अलावा रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे अभिनेता आधार जैन भी मौजूद थे।

बता दें कि करीना कपूर भी इस साल जनवरी में अपने पति, अभिनेता सैफ अली खान के साथ अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं। उनका नया घर बांद्रा में स्थित है। जनवरी में उन्होंने घर में पहुंचने के ठीक बाद एक हाउस वार्मिंग पार्टी रखी थी। समारोह में उनके साथ करिश्मा कपूर और रणधीर कपूर भी शामिल हुए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर