PK Actor Passes Away: 'पीके' के एक्टर का ब्रेन कैंसर से 42 की उम्र में निधन, मौत से पहले ऐसी हो गई थी हालत

Sai Gundewar Passes Away: फिल्म पीके और बाजार जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर साई गुंडेवर का ब्रेन कैंसर से निधन हो गया। वो 42 साल के थे और पिछले साल से अमेरिका में उनका इलाज चल रहा था।

Sai Gundewar Passes Away
Sai Gundewar Passes Away 
मुख्य बातें
  • एक्टर साई गुंडेवर का 42 साल की उम्र में ब्रेन कैंसर से निधन हो गया
  • साई गुंडेवर का पिछले साल से अमेरिका में इलाज चल रहा था
  • मालूम हो कि वो पीके और बाजार जैसी फिल्मों में नजर आए थे

बॉलीवुड एक्टर साई गुंडेवर का रविवार (10 मई) को अमेरिका में निधन हो गया। 42 साल के साई का पिछले साल से अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ब्रेन कैंसर का इलाज चल रहा था लेकिन अब वो जिंदगी की जंग हार गए और उनका निधन हो गया। साई अपने पीछे पत्नी और पेरेंट्स को छोड़ गए हैं।

साई ने पिछले साल सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी से जुड़े कई पोस्ट किए थे और अपनी फोटोज भी पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में पहले से बिलकुल अलग नजर आते थे। कैंसर के कारण उनके शरीर में आ रहे बदलाव इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहे हैं। साई पिछले करीब 7 महीने से सोशल मीडिया से दूर थे। उन्होंने आखिरी बार पिछले साल 25 अक्टूबर को एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अपनी फोटो पोस्ट की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sai Gundewar (@saizworld) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sai Gundewar (@saizworld) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sai Gundewar (@saizworld) on

साई के निधन पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर उनकी आत्मा की शांति की दुआ की थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, 'पी.के जैसे लोकप्रिय फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता साई गुंडेवर आखिरकार कैंसर से अपनी लड़ाई में हार गए। उनके निधन के साथ, भारतीय फिल्म उद्योग ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया है। श्रद्धांजलि!'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sai Gundewar (@saizworld) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sai Gundewar (@saizworld) on

बता दें कि साल 2010 में साई को उस समय फेम मिसा था जब वो स्प्लिट्सविला 4 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे। साई गुंडेवर कई फिल्मों में नजर आए थे जिसमें आमिर खान की पीके भी शामिल है। इसके अलावा वो फिल्म रॉक ऑन, लव ब्रेकअप जिंदगी, डेविड, आई मी और मैं व बाजार जैसी फिल्मों में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने मराठी 'ए डॉट कॉम मॉम' (A Dot Com Mom) में लीड रोल निभाया था। लेकिन सैफ अली खान, राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह की फिल्म बाजार में निभाए गए रोल के लिए साई को पहचाना जाता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर