Pooja Hegde Net worth: एक फिल्म की कितनी फीस लेती हैं पूजा हेगड़े? हर साल करती हैं इतने करोड़ की कमाई

Pooja Hegde Income and New Worth: अभिनेत्री पूजा हेगड़े 13 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस की कमाई और नेटवर्थ पर।

Pooja Hegde net worth income and Property
पूजा हेगड़े की संपत्ति  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 13 अक्टूबर 2021 को 31 साल की हुईं एक्ट्रेस पूजा हेगड़े
  • मोहनजोदड़ो और राधे श्याम एक्ट्रेस के पास है करोड़ों की संपत्ति
  • पूजा हेगड़े के बर्थडे पर एक नजर उनकी नेट वर्थ और इनकम पर

Pooja Hegde Income and Net Worth: पूजा हेगड़े एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो तेलुगु और बॉलीवुड फिल्मों में काम करती हैं। एक्ट्रेस 13 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं और 31 साल की हो चुकी हैं। वह भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। पूजा हेगड़े की बहुत कम उम्र में ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। पूजा हेगड़े कई सुपरहिट तेलुगु और हिंदी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं।

भारतीय रुपए में पूजा हेगड़े की कुल संपत्ति 51 करोड़ है जो कि 2021 में 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। वह दक्षिण भारतीय उद्योग में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों की सूची में है। रिपोर्ट के मुताबिक पूजा हेगड़े की मासिक आय 50 लाख रुपये से ज्यादा है। साथ ही, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की हैं और उनकी आय का मुख्य हिस्सा फिल्मों से ही आता है। पूजा हेगड़े की प्रति फिल्म फीस 3 से 4 करोड़ रुपये है।

भारत के उभरते हुए सितारे के रूप में, वह विभिन्न ब्रांड एंडोर्समेंट से भी बहुत अधिक कमाती है। पूजा प्रति ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 35 से 40 लाख रुपये चार्ज करती हैं। उनकी कुल संपत्ति में हर साल लगभग 26 प्रतिशत का इजाफा हो रहा है। पूजा हेगड़े की सालाना आय 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Pooja Hegde net worth and property

रिपोर्ट्स के अनुसार- पूजा हेगड़े की कमाई व संपत्ति के आंकड़े इस प्रकार हैं, (Pooja Hegde Net Worth and Income List)

नेट वर्थ (2021) 7 मिलियन डॉलर
नेट वर्थ (रुपये में) 51 करोड़ रुपए
एक फिल्म से कमाई 3 से 4 करोड़ रुपये
मासिक कमाई (एक महीने में) 50 लाख रुपए से अधिक
सालाना कमाई (एक साल में) 10 करोड़ से अधिक

पूजा हेगड़े की फिल्में: पूजा हेगड़े ने अपने करियर में तेलुगु और हिंदी भाषाओं सहित लगभग 18 फिल्में की हैं। पूजा ने साउथ की कई बड़ी हस्तियों के साथ काम किया, जिनमें अल्लू अर्जुन, रवि तेजा, एन.टी. रामा राव जूनियर, और अन्य अभिनेता शामिल हैं। आजकल उन्हें दक्षिण भारतीय उद्योग में शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है और फिलहाल प्रभास के साथ राधे श्याम नाम की एक बड़े बजट की फिल्म का हिस्सा हैं। वह ऋतिक रोशन के साथ मोहनजोदड़ो और हाउसफुल 4 जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

(डिस्क्लेमर- यहां बताए आंकड़े कई मीडिया और मनोरंजन जगत से जुड़ी रिपोर्ट्स के आधार पर हैं। टाइम्स नाउ नवभारत इनकी पुष्टि नहीं करता है।)

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर