प्रियंका चोपड़ा को लेकर परेशान रहती थी उनकी दादी, पूछती थी- कौन करेगा इससे शादी?

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर परेशान रहती थी उनकी दादी। वो उनके पिता अशोक से पूछती थीं कि इससे शादी कौन करेगा?

Priyanka Chopra with husband Nick Jonas
Priyanka Chopra with husband Nick Jonas  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन आज
  • आज 38 साल की हुईं प्रियंका चोपड़ा
  • प्रियंका ने खुलासा किया था कि उनकी शादी को लेकर परेशान रहती थीं उनकी दादी

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है और वो 38 साल की हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को झारखंड (तब बिहार) के जमशेदपुर में अशोक और मधु चोपड़ा के घर हुआ था। प्रियंका के माता- पिता दोनों आर्मी में फिजिशियन थे। 

साल 2000 में प्रियंका ने जीता था ये खिताब 
साल 2000 में 17 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता। इसके बाद साल 2002 में प्रियंका ने तमिल फिल्म Thamizhan से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके अगले साल यानी 2003 में उन्होंने फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उनके अलावा सनी देओल और प्रीति जिंटा थे। ये साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

इन फिल्मों में किया काम

इसके बाद प्रियंका ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया जिसमें अंदाज, मुझसे शादी करोगी, ऐतराज, वक्त: द रेस अगेस्ट टाइम, यकीन, बरसात, कृष, डॉन, फैशन, दोस्ताना, कमीने, अंजाना- अंजानी, अग्निपथ, कृष 3, मैरी कॉम, दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तानी और द स्काई इज पिंक जैसी फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। प्रियंका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका की दादी उनकी शादी को लेकर परेशान रहती थीं?

प्रियंका ने खुद किया था खुलासा

प्रियंका ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि उनकी दादी उनकी (प्रियंका की) शादी को लेकर बहुत परेशान रहती थी। प्रियंका ने बताया कि उनकी मम्मी की सभी बहनें एकेडमिक्स में थीं जबकि उनके पिता क्रिएटिव सोचते थे, म्यूजिशियन थे, आर्टिस्ट थे और सर्जन भी थे। प्रियंका ने बताया था, 'मेरी दादी हमेशा कहती थीं कि इससे कौन शादी करेगा। ये खाना नहीं बना सकती। और मेरे पिता कहते थे कि मैं इसके साथ कुक भेजूंगा। इसे कभी रसोई जाने की जरूरत नहीं है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 के दिसंबर महीने में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस से शादी कर ली थी। दोनों ने जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में सात फेरे लिए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर