स्विमसूट में प्रियंका चोपड़ा का ऐसा बोल्ड अंदाज, कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए पति निक जोनस!

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर बिकनी में तस्वीरें शेयर करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। स्पेन में शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस नीले खूबसूरत समंदर के बीच हॉट अंदाज में नजर आईं।

Priyanka Chopra new bikni look pics, प्रियंका ने शेयर की बिकनी लुक फोटोज
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया बिकनी लुक 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर दिखाया बोल्ड लुक
  • जेट स्कीइंग करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
  • पीसी की बिकनी फोटोज पर पति निक जोनस ने किया ऐसा कमेंट

मुंबई: अपने काम और फुरसत के बीच पूरी तरह से संतुलन बनाना तो कोई प्रियंका चोपड़ा से सीखे। प्रियंका पिछले कुछ महीनों से अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग में बिजी हैं। लंदन में शूटिंग के लंबे शेड्यूल के बाद, अभिनेत्री अब स्पेन में शूटिंग कर रही है। उनकी सोशल मीडिया उपस्थिति के चलते फैंस को अक्सर उनके दैनिक जीवन की झलक देखने को मिलती रहती है। शूटिंग के दौरान खुद के लिए समय निकालकर प्रियंका ने नीले समंदर के बीच अपनी हॉट फोटोज शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने फोटो-ब्लॉगिंग ऐप का सहारा लिया और अपने 'डे ऑफ' की कुछ तस्वीरें साझा कीं। प्रियंका की इन तस्वीरों में वह बड़े नीले समुद्र के बीच नजर आ रही हैं। वह अपने परिवार और सह-कलाकारों के साथ एक नाव पर समय बिताती दिख रही हैं। द स्काई इज पिंक अभिनेत्री ने भव्य समुद्र तट पर बढ़ते तापमान के बीच शूटिंग कराया।

उन्हें एक सफेद टोपी के अलावा सनी चमकीली पीली रंग की मोनोकिनी में देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में, वह एक चमकदार गुलाबी बिकनी में अपना स्टनर लुक दिखा रही हैं। उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा और उनकी प्यारी पपी डायना भी उनके साथ हैं। इसके अलावा, प्रियंका के सह-अभिनेता ओसी इखिले और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर सारा सेंसॉय नाव पर उनकी तस्वीरों में दिखाई दिए।

समुद्र में अपने आराम के समय की इन तस्वीरों को साझा करते हुए, प्रियंका ने इसे कैप्शन दिया, '#AboutYesterday से एक आदर्श दिन।' जैसे ही प्रियंका ने ये तस्वीरें साझा कीं, पोस्ट पर फैंस के लाइक और कमेंट की बाढ़ सी आ गई। निक जोनास, पूरी तरह से वाइफ प्रियंका चोपड़ा का हॉट अंदाज देखकर मुग्ध नजर आए और उन्होंने फायर इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी।

प्रियंका ने तस्वीरों के अलावा सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया हैं जिसमें उन्हें पानी में जेट-स्कीइंग करते देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने इसे 'वाटर बेबी' का कैप्शन दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर