Priyanka Chopra ने सात समंदर पार मनाया करवा चौथ, लाल साड़ी और हाथों में पूजा की थाली लिए आईं नजर

Priyanka Chopra karwa chauth look: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में करवा चौथ का त्‍यौहार मनाया और अपने पति निक जोनस के लिए व्रत रखा।

Priyanka Chopra karwa chauth look
Priyanka Chopra karwa chauth look 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में करवा चौथ का त्‍यौहार मनाया!
  • अपने पति निक जोनस की दीर्घायु के लिए उन्‍होंने व्रत रखा।
  • लाल साड़ी में पूजा की थाली हाथों में लिए नजर आईं प्रियंका!

Priyanka Chopra in Red Saree on Karwa Chauth: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में करवा चौथ का त्‍यौहार मनाया और अपने पति निक जोनस के लिए व्रत रखा। साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी के बंधन में बंधने वाली प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहने लगी हो, लेकिन भारतीय संस्‍कृति और परंपरा को नहीं भूलती हैं। जिस तरह विदेशी दूल्‍हा चुनने के बावजूद उन्‍होंने हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी, उसी तरह अमेरिका में रहकर भी हर भारतीय त्‍यौहार को धूमधाम और रिवाज के साथ मनाती हैं।

4 नवंबर को पति पत्‍नी के असीम प्रेम के प्रतीक करवा चौथ के पर्व को मनाया गया। इस दिन महिलाएं दिनभर व्रत रखती हैं और शाम को चांद को अर्घ्‍य देकर व्रत खोलती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी पति निक जोनस की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। वह पूरे पारंपरिक अंदाज में तैयार हुईं और पूजा की। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस मौके की फोटोज भी फैन्स के बीच शेयर की हैं। फोटो में प्रियंका चोपड़ा लाल साड़ी में पूजा की थाली हाथों में लिए नजर आ रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा के साथ फोटो में उनके पति निक जोनस भी नजर आ रहे हैं। इन तस्‍वीरों में प्रियंका चोपड़ा जहां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं उन दोनों की जोड़ी बहुत प्‍यारी लग रही हैं। प्रियंका के फैंस फोटोज पर खूब प्‍यार लुटा रहे हैं। बहुत कम वक्‍त में इन तस्‍वीरों को लाखों फैंस ने पसंद किया है। प्रियंका इंस्‍टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली बॉलीवुड अदाकारा हैं। उनके पोस्‍ट को तीन घंटे में 15 लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिले हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करें प्रियंका चोपड़ा जल्द ही राजकुमार राव के साथ  'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फ‍िल्‍म का फर्स्‍ट लुक भी जारी हुआ था। वहीं आखिरी बार उन्‍हें फिल्म द स्काइ इज पिंक में देखा गया था। इस फिल्म में फरहान अख्तर, जायरा वसीम और एक्टर रोहित शराफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर