वीकेंड पर जकूजी में आराम कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, बिकिनी अवतार में ढाया कहर

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अपना बिजी शेड्यूल खत्म करने के बाद जकूजी में चिल कर रही हैं। प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी में रेड बिकिनी में फोटो शेयर की है।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा बिजी शेड्यूल के बाद वीकेंड में जकूजी पर चिल कर रही हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर रेड बिकिनी पर फोटो शेयर की है।
  • प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की है।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाइट टाइगर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इसके अलावा प्रियंका ने अपना हेयर लाइन प्रोडक्ट्स का बिजनेस भी शुरू कर दिया है। बिजी शेड्यूल के बाद प्रियंका चोपड़ा वीकेंड में जकूजी पर चिल कर रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की है। वीकेंड में पीसी जकूजी में रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। जकूजी में प्रियंका चोपड़ा ने रेड बिकिनी पहनी हुई है।

फोटोज के साथ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'शनिवार सही तरह से एन्जॉय किया।' वहीं दूसरी फोटो के साथ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'हैप्पी वीकेंड।' प्रियंका चोपड़ा ने इससे  पहले भी सोफी टर्नर के साथ बिकिनी फोटो शेयर की थी। 

किताब में किए खुलासे 
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब Unfinished में कई खुलासे किए हैं। ये किताब 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। किताब में कहा कि उनके घरवाले उन्हें काली, काली, काली बुलाते थे।'  
  
प्रियंका के मुताबिक, 'मेरे घर में सारे भाई-बहन गोरे-चिट्टे थे। मेरी स्किन का कलर पापा पर है, ऐसे में केवल मैं ही सांवली थीं। 13 साल की उम्र में मैं फेयरनेस क्रीम लगाना चाहती थी और चाहती थी कि मेरा सांवलापन दूर हो जाए। मैं ये सब नहीं करना चाहती थी तो मैंने बंद कर दिया। ’

वेब सीरीज में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा वेब शो सिटाडेल में नजर आने वाली हैं। फिलहाल वह लंदन में इसकी शूटिंग कर रही हैं। सीरीज में गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार रिचर्ड मेडन भी हैं। 

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाइट टाइगर जनवरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट राजकुमार राव थे। इसके अलावा फिल्म में आदर्श गौरव भी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर