प्रियंका चोपड़ा संग अभिषेक बच्चन को ऑफर हुई थी ये फिल्म, पत्नी ऐश्वर्या राय ने साथ काम करने से किया था इंकार

बॉलीवुड
प्रदीप कुमार तिवारी
प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Aug 08, 2020 | 12:19 IST

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक के लिए एक्टर अभिषेक बच्चन को ऑफर किया गया था। लेकिन बताया जाता है कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने उन्हें फिल्म करने से मना कर दिया था।

Abhishek Bachchan with Aishwarya Rai Bachchan and Priyanka Chopra
Abhishek Bachchan with Aishwarya Rai Bachchan and Priyanka Chopra  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अभिषेक ने हाल ही में ब्रीद के दूसरे सीजन से डिजीटल डेब्यू किया है
  • प्रियंका और अभिषेक फिल्म द्रोणा में भी नजर आ चुके हैं
  • प्रियंका 'द वाइट टाइगर' में जल्द ही नजर आने वाली हैं

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन साथ में कई फिल्में दे चुके हैं। दोनों की जोड़ी को 'ब्लफमास्टर' और 'दोस्ताना' में खूब पसंद किया गया था। लेकिन कहा जाता है कि अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या
 को कभी इन दोनों का साथ काम करना पसंद नहीं आया। बता दें कि प्रियंका और अभिषेक फिल्म 'द स्काय इज पिंक' में साथ काम करने वाले थे लेकिन बाद में अभिषेक ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए।

अभिषेक को ऑफर हुआ था रोल

दरअसल, फिल्म 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' की निर्देशक शोनाली बोस ने अभिषेक बच्चन को एक फिल्म ऑफर की थी। फिल्म में उनकी पत्नी के किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया गया था। पहले खबर आई कि अभिषेक बच्चन 13 साल की बच्ची के पिता का किरदार निभाने को तैयार हैं, लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद फरहान अख्तर इस फिल्म का हिस्सा बने।

ऐश्वर्या ने प्रियंका संग काम करने से कर दिया था मना

कहते हैं कि Aishwarya Rai नहीं चाहती थीं कि अभिषेक इसमें प्रियंका के पति का रोल करें क्योंकि ये रोल कमजोर था। ऐश्वर्या को लगा था कि ये कहानी मां-बेटी की है जिसमें अभिषेक के पास करने के लिए कुछ है नहीं। और अभिषेक ने पत्नी की बात मान कर इस फिल्म को नहीं किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

ठीक नहीं हैं प्रियंका और अभिषेक के संबंध!

अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा साथ काम करने से हमेशा ही बचते हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन के बीच संबंध कभी ठीक नहीं रहे, खासतौर पर रोहन सिप्पी की फिल्म 'ब्लफमास्टर' के बाद से। इस फिल्म के शूट के दौरान ही इनका मनमुटाव बढ़ गया था। इसके पीछे वजह थी कि 2005 में इस फिल्म में ऐश्वर्या राय को लीड रोल दिया गया था लेकिन आखिरी वक्त पर प्रियंका ने उन्हें रिप्लेस कर दियाऔर इसी कारण अभिषेक और प्रियंका में ठन गई थी।

कहा तो यह भी गया है कि संजय लीला भंसाली अपनी एक फिल्म में अभिषेक बच्चन को लेने वाले थे तो प्रियंका चोपड़ा ने काम करने से मना कर दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

क्या है 'द स्काय इज पिंक' की कहानी

ये फिल्म आयशा चौधरी नाम की लड़की की रियल लाइफ बेस्ड थी। आयशा को छोटी उम्र में एक ऐसी बीमारी हो गई थी जिसकी वजह से उनकी 18 की उम्र में मौत हो गई थी। हालांकि उसका ब्रिटेन में बोन मेरो ट्रांसप्लांट भी किया गया था। अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म लूडो, द बिग बुल और बॉस बिश्वास है।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर