निक जोनस के साथ ढेरों बच्चे चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, कहा- 'एक क्रिकेट टीम बन जाए'

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह बहुत सारे बच्चे चाहती हैं। प्रियंका के मुताबिक वह एक क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं।

Priyanka Chopra And Nick Jonas
Priyanka Chopra And Nick Jonas 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी।
  • प्रियंका ने अब बच्चों के सवाल पर चुप्पी तोड़ी है।
  • प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, 'मैं जितने ज्यादा हो सके तो उतने बच्चे चाहती हूं।'

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर बेटी का जन्म हुआ है। वहीं, करीना कपूर भी जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसके बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने भी फैमिली प्लानिंग से जुड़े सवाल का जवाब दिया।

प्रियंका चोपड़ा ने ब्रिटिश अखबार द संडे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं जितने ज्यादा हो सके तो उतने बच्चे चाहती हूं। क्या पता एक क्रिकेट टीम ही तैयार हो जाए।'

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर साल 2018 में निक जोनस से शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा से बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल पूछा गया था। 

उम्र का फर्क, रिश्ते के बीच नहीं आया
प्रियंका चोपड़ा की उम्र जहां 38 साल है। वहीं, उनके पति निक जोनस 28 साल के हैं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उम्र के फासले का दोनों के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा है। 

प्रियंका ने कहा, 'हमे इन सबसे जरा भी दिक्कत नहीं हुई। एक नॉर्मल कपल की तरह, आपको एक-दूसरे की आदतें समझना होती हैं और देखना होता है कि आपके पार्टनर को क्या पसंद है और क्या नहीं।  हम दोनों के लिए यह जरा भी कठिन नहीं था।'

लॉकडाउन में आए करीब
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह लॉकडाउन में और ज्यादा करीब आए थे। प्रियंका के मुताबिक, 'मैं खुशनसीब हूं कि मुझे निक जोनस जैसा पार्टनर मिला। वह मुझे बहुत ज्यादा सपोर्ट करते हैं।'

बकौल प्रियंका चोपड़ा, 'लॉकडाउन के दौरान हमें साथ में काफी वक्त गुजारने का मौका मिला।  हम दोनों ऐसे प्रोफेशन से हैं, जिनमें एक-दूसरे के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल होता है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर