ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन डिनर करने पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा, ड्रेस ने दिया था धोखा तो बैग ने बचाई थी लाज!

Priyanka chopra transparent dress News: प्रियंका चोपड़ा कभी-कभी स्टाइलिश दिखने की चाह में ऊप्स मोमेंट का शिकार भी हो जाती हैं। ऐसा ही एक बार हुआ था जब वह अपने पति के साथ डिनर करने गई थीं और उनकी ड्रेस ने धोखा दे दिया था...

Priyanka chopra transparent dress oops moment And a small bag saved her shame
प्रियंका चोपड़ा। 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा का फैशनसेंस हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है
  • कभी-कभी वो स्टाइलिश दिखने की चाह में ऊप्स मोमेंट का शिकार भी हो जाती हैं
  • एक बार वह इतनी बोल्ड ड्रेस पहनकर पार्टी में पहुंच गई थीं कि लोग हैरान रह गए थे

प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का फैशनसेंस भी हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है, वो जब भी कहीं स्पॉट होती हैं सुर्खियों में छा जाती हैं। एक बार प्रियंका चोपड़ा ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर डिनर पार्टी में पहुंची थीं। इस दौरान उनके छोटे से बैग ने उन्हें शर्मसार होने से बचाया था। 

जैसा कि हम जानते हैं प्रियंका चोपड़ा कभी-कभी एक्सपेरिमेंट करने के चक्कर में बहुत ज्यादा बोल्ड हो जाती हैं और एक बार वह इतनी बोल्ड ड्रेस पहनकर पार्टी में पहुंच गई थीं कि लोग हैरान रह गए थे। 

निक जोनास के साथ डिनर पर पहुंची थीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने बेहतरीन अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनका अंदाज हर बार शानदार रहता है। एक्ट्रेस का लुक सामने आते ही वायरल हो जाता है। लेकिन कभी-कभी वह और भी स्टाइलिश दिखने की चाह में ऊप्स मोमेंट का शिकार भी हो जाती हैं। ऐसा ही एक बार हुआ था जब वह अपने पति निक जोनस के साथ डिनर करने आई थीं और इस दौरान उनकी ड्रेस ने उन्हें धोखा दे दिया था। 

प्रियंका की ड्रेस ने दिया था धोखा
प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनास के साथ एक डिनर पार्टी में जाना था और वहां जाने के लिए उन्होंने जो ड्रेस चुनी थी वह काफी रिस्की थी। प्रियंका की इस ड्रेस की वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था और इसका कारण ड्रेस का ट्रांसपेरेंट लुक था। जी हां, प्रियंका ने जो ड्रेस पहनी थी उसके ऊपर प्लेन ब्लैक स्लीवलेस टॉप था। लेकिन ड्रेस के निचले हिस्से में ग्रीन और ब्लैक रंग से बने फ्लोरल पैटर्न के साथ ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट शीयर स्कर्ट थी।

बैग ने बचाई थी लाज?
वैसे तो प्रियंका जो भी पहनती हैं पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं, लेकिन ड्रेस की ट्रांसपेरेंसी के चलते कई तस्वीरों में प्रियंका काफी असहज भी नजर आई थीं। हालांकि इस दौरान प्रियंका के ग्रीन कलर के छुटकू बैग ने उनका काफी साथ दिया था और उन्हें ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचा लिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर