प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा- पापा ने ऐसे कपड़े पहनने पर लगाया था बैन, लड़के करते थे पीछा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता के साथ रिश्तों पर कई खुलासे किए हैं। प्रियंका ने बताया कि उनके पिता ने कुछ कपड़ों पर बैन लगा दिया था। जानिए क्या बोलीं देसी गर्ल...

Priyanka Chopra, Ashok Chopra
Priyanka Chopra, Ashok Chopra 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा अपने पिता अशोक चोपड़ा के बेहद करीब थी।
  • प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनके पिता कभी उन्हें छोटे कपड़े नहीं पहनने देते थे।
  • प्रियंका ने बताया स्कूल से वापस घर लौटते हुए लड़के उनका पीछा किया करते थे।

मुंबई. 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपने पिता अशोक चोपड़ा के बेहद करीब थीं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी अपने पिता की फोटोज को पोस्ट करती हैं। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी आया था जब प्रियंका चोपड़ा की अपने पिता से नहीं बनती थी।  प्रियंका ने खुद इसका खुलासा किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने Tatler मैग्जीन से बातचीत में बताया कि स्कूल से वापस घर लौटते हुए लड़के उनका पीछा किया करते थे। ऐसे में उनके पिता ने घर की खिड़कियों में लोहे की सलाखे लगा दी थी। इसके अलावा वह उन्हें टाइट कपड़े भी नहीं पहनने दिया करते थे।      

प्रियंका कहती हैं कि 12 साल की उम्र में मेरे घुंघरालू बाल थे। मैं बिल्कुल बच्ची लगती थीं। हालांकि, 16 साल की उम्र में मैं एक महिला जैसी दिखने लगी थी। मुझे लगता है कि शुरुआत में इसने मेरे पिता को हिला कर रख दिया था।

पिता ने किया था ये वादा
प्रियंका ने कहा कि- 'कुछ हफ्तों तक मेरे पिता को समझ ही नहीं आया कि वह मेरे लिए क्या करें। मैं और मेरे पिता के बीच ईगो आ गया था। हालांकि, उन्होंने कहा था- चाहे तुम कुछ भी करो, अच्छा या बुरा तुम मुझसे आकर कह सकती हो।' 

बकौल प्रियंका चोपड़ा- 'मुझसे पिता ने कहा था कि  मैं तुम्हें कभी जज नहीं करुंगा। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं और तुम्हारी सभी समस्याओं को सुलझाने में भी मदद करुंगा। हम दोनों हमेशा एक टीम की तरह रहेंगे।'

प्रियंका के बारे में ये कहती थी उनकी दादी 
प्रियंका ने बताया कि- 'मेरी दादी हमेशा कहती थीं कि इससे कौन शादी करेगा। ये खाना नहीं बना सकती। और मेरे पिता कहते थे कि मैं इसके साथ कुक भेजूंगा। इसे कभी रसोई जाने की जरूरत नहीं है।'

प्रियंका ने बताया कि जब उनकी मां की शादी हुई तब उन्हें भी खाना बनाना नहीं आता था। प्रियंका के पिता ने उनकी मां को खाना बनाना सिखाया था। उन्होंने कहा, 'वो बहुत चालाक थे, उन्होंने मम्मी को वो खाना बनाना सिखाया था जो उन्हें खाना पसंद था।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर