Priyanka & Nick Photo: बर्फ के बीच हाथों में हाथ डाले नजर आए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, शेयर की फोटो

बॉलीवुड
Updated Dec 28, 2019 | 14:40 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Priyanka Chopra and Nick Jonas Photo: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे निक जोनस के हाथों में हाथ डाले दिख रही हैं। यहां दोनों एक जैसे कपड़ों में बर्फ के बीच नजर आ रहे हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas Photo
Priyanka Chopra and Nick Jonas Photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शेयर की फोटो
  • एक-दूसरे का हाथ पकड़े दिखा कपल
  • ये फोटो प्रियंका और निक के स्की ट्रिप की है

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल ही हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी रचाई थी। दोनों की शादी को एक साल हो गया है। निक और प्रियंका हॉटेस्ट कपल्स में से एक हैं। वे अक्सर अपनी रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दोनों स्की ट्रिप के लिए  Mammoth माउंटेन गए।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इस ट्रिप की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इस तस्वीर में दोनों बर्फ के बीच खड़े दिख रहे हैं। निक और प्रियंका एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। यहां दोनों ने एक जैसे स्की आउटफिट पहन रखे हैं। इसके साथ प्रियंका ने लिखा बाय विंटर वंडरलैंड, तुम्हें मिस करेंगे। 2020 में मिलते हैं। इस फोटो में प्रियंका और निक साथ में परफेक्ट लग रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Bye winter wonderland.. you will be missed. See you in 2020 #twinning #twinningiswinning @stardust_moonshine A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Me and my mean machine.. somewhere over the rainbow.. A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

इस ट्रिप पर प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और फिल्ममेकर मुबिना भी थीं। पीसी ने इस ट्रिप की कुछ और फोटोज भी शेयर की थीं। फोटोज में वे काफी एंजॉय करते हुए दिख रही हैं। इससे पहले प्रियंका ने निक के साथ क्रिसमस की फोटोज भी पोस्ट की थीं। ये महीना प्रियंका और निक के लिए काफी खास है, क्योंकि उन्होंने दिसंबर में ही पिछले साल जोधपुर में शादी रचाई थी। अपनी पहली एनिवर्सरी ने दोनों ने एक-दूसरे के लिए इमोशनल मैसेज लिखते हुए फोटोज शेयर की थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो प्रियंका अक्टूबर में रिलीज फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ भी लीड रोल में थे। इसके बाद पीसी द वाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार राजकुमार राव नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर