ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थीं Priyanka Chopra, डिप्रेशन में जाने से बढ़ गया था 9KG वजन

Priyanka Chopra Painful breakup: प्रियंका चोपड़ा एक वक्त ऐसा था कि उन्होंने खुद को पूरी दुनिया से अलग कर लिया था। अपने ब्रेकअप के बाद उनको डिप्रेशन का सामना करना पड़ा था...

Priyanka Chopra depression and Weight Gain 9 kg after breakup
प्रियंका चोपड़ा। 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब अनफिनिश्ड को लेकर चर्चा में हैं।
  • इसमें प्रियंका ने अपनी लव लाइफ और ब्रेकअप का दर्द बयां किया है।
  • ब्रेकअप के बाद उनको भी डिप्रेशन का सामना करना पड़ा था।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब अनफिनिश्ड को लेकर चर्चा में हैं। इसमें एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी के कई अहम खुलासे किए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसे दौर को लेकर बात की है जिसमें उन्होंने अपनी लव लाइफ और ब्रेकअप का दर्द बयां किया है। दरअसल बात साल 2016 की है जब प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क गई थीं, तब वह बहुत कठिन दौर से गुजर रही थीं। एक तरफ वह अपने ब्रेकअप से निपट रही थीं और दूसरी तरफ कुछ टाइम पहले ही 2013 में पिता डॉ. अशोक चोपड़ा को खोने का गम उन्हें अंदर ही अंदर परेशान कर रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा के लिए वो कठिन वक्त ऐसा था कि उन्होंने खुद को बाहरी दुनिया से आइसोलेट कर लिया था और वह केवल अपने टेलीविजन शो क्वांटिको की शूटिंग के लिए बाहर जाती थीं। अपने दर्दनाक ब्रेकअप का सामना करते हुए उस वक्त अभिनेत्री प्रियंका का लगभग 9 किलोग्राम वजन भी बढ़ गया था।

प्रियंका ने यहां तक कि अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ भी इस बात को शेयर नहीं किया था। उन्होंने अपने अंदर इतना दुख छुपाया हुआ था कि वो डिप्रेशन में तक आ गई थीं। प्रियंका चोपड़ा रात में सो नहीं पाती थीं और उनकी आंख बार बार खुल जाती थी।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया है, 'जब मैं सुन्न महसूस नहीं कर रही थी, तो मैं अकेली थी, उदास और अलग-थलग महसूस करती थी। किसी को भी समझ नहीं आया कि मेरे अंदर क्या चल रहा है, क्योंकि मैंने किसी को नहीं बताया।'

एक अन्य चैप्टर में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड अभिनेत्री बनने की चाहत के बारे में बात की। कैसे उन्हें तब नौकरी करने की सलाह दी गई थी। प्रियंका ने बताया कि जिस पहली महिला से वो मिलीं, उन्होंने सुझाव दिया कि उनको अपने प्रपोर्शन को ठीक करना चाहिए और उनके मैनेजर भी इस विचार से सहमत हुए थे।

डायरेक्टर ने दी थी ब्रेस्ट सर्जरी की सलाह
प्रियंका ने एक और घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक डायरेक्टर ने उन्हें प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी थी। वह काम के सिलसिले में एक डायरेक्‍टर से मिलने पहुंची थी। प्रियंका लिखती हैं- 'बातचीत हो रही थी और वह खड़ा हुआ और मुझसे अपने आपको घूम कर दिखाने को कहा। मैं घूमी और काफी देर घूरने के बाद वो बोला अगर एक्ट्रेस बनना चाहती हो तो शरीर के कुछ हिस्सों की प्लास्टिक सर्जरी करानी होगी।' प्रियंका को उसने स्तन, जबड़ा और बट की सर्जरी कराने को कहा था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर