मुश्किल वक्त में फैंस के लिए Priyanka Chopra का हौसला बढ़ाने वाला मैसेज- 'चुनौतियां हमें रोक नहीं सकतीं'

Priyanka Chopra Message for Fans: मुश्किल वक्त में अपने फैंस के लिए प्रियंका चोपड़ा जोनस ने चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़ते रहने के लिए मैसेज शेयर किया है।

Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • देसी गर्ल ने अपने फैंस के लिए शेयर किया खास मैसेज
  • चुनौतियों में भी आगे बढ़ते रहने का दिया संदेश
  • लिखा- 'आज की मुश्किलों को भविष्य के सपनों के आड़े न आने दें'

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा ने अपने खुद के जीवन और सफलता की यात्रा को लेकर इंस्टाग्राम पर प्रेरणा देने वाला पोस्ट शेयर किया है।अभिनेत्री मनोरंजन जगत में अपने 20 साल पूरे करने जा रही हैं। उन्होंने लिखा, 'आज की चुनौतियों को एक बेहतर कल के हमारे सपनों को पाने से रोकने की इजाजत बिल्कुल न दें।' उनके प्रशंसकों ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसक ने लिखा, 'हां मैं समझ गया मैम।' एक अन्य ने प्रतिक्रिया व्यक्त की, 'बिल्कुल।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'मुझे यह विचार बहुत पसंद आया।'

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता हासिल करने वाली प्रियंका बुधवार को मनोरंजन इंडस्ट्री में 20 साल पूरे करने का जश्न मनाने की अपनी योजना का खुलासा किया और इसमें शामिल होने के लिए अपने फैंस को भी आमंत्रण दिया। एक इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट में अभिनेत्री प्रियंका ने बताया कि वह 20 साल पूरे होने की खुशी में 20 सबसे यादगार लम्हों का चुनाव करने वाली हैं।

Priyanka Chopra Instagram Post

प्रियंका यूं मनाएंगी 20 साल पूरे होने का जश्न:
प्रियंका ने अपने वीडियो में कहा, 'यह समय है जश्न मनाने का...  2020 मनोरंजन इंडस्ट्री में मेरे 20 साल पूरे! आप सभी इस यात्रा में मेरे साथ रहे हैं! मैं 2020 में 20 सबसे यादगार पलों को याद करते हुए इसका जश्न मनाना चाहती हूं और आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बर्थडे विशेज के लिए फैंस को कहा शुक्रिया:
अपने 38वें जन्मदिन पर आए बधाई संदेशों को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया था, 'बस हर एक व्यक्ति को धन्यवाद देने के लिए एक सेकंड लेना चाहती हूं, जिसने मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी विचारशीलता इतनी दिल छू लेने वाली थी और वास्तव में उस दिन को और भी खास बना दिया। शुक्रिया शुक्रिया! आप सभी को ढेर सारा प्यार।'

मनोरंजन जगत में प्रियंका का सफर मिस वर्ल्ड 2000 पेजेंट में जीत के साथ शुरु हुआ था। उन्होंने फैशन फिल्म में एक मॉडल का किरदार निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल किया था। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी की है। फिलहाल दोनों लॉस एंजिल्स में रहते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर