पेट क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुईं राधिका मर्चेंट, बिना मेकअप भी खूबसूरत लगीं अनंत अंबानी की 'खास' दोस्त

बॉलीवुड
Updated Aug 08, 2019 | 22:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की करीबी दोस्त राधिका मर्चेंट हाल ही में पेट (Pet) क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान वो बिना मेकअप नजर आईं और उनकी सादगी फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Radhika Merchant
Radhika Merchant  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पेट क्लीनिक के बाहर नजर आईं अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट
  • बिना मेकअप सिंपल लुक में दिखीं राधिका, फैंस को पसंद आई फोटो
  • सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट कर की तारीफ, बोले- बेहद खूबसूरत

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार अक्सर चर्चा में रहता है तो वहीं उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। राधिका ना केवल अनंत की खास दोस्त हैं बल्कि वो उनके परिवार के भी काफी करीब हैं। वो अंबानी परिवार के जश्न के मौके पर साथ नजर आती हैं। बताया जाता है कि राधिका, अनंत की गर्लफ्रेंड हैं।

हाल ही में राधिका जानवरों के क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुईं। अपनी सिंपलिसिटी के लिए जानी जाने वाली राधिका ब्लैक पैंट्स और व्हाइट शर्ट पहने नजर आईं, इस दौरान वो बिना मेकअप दिखीं। अपने कुत्ते को गोद में लिए क्लीनिक से बाहर निकलती राधिका की ये तस्वीरें यूजर्स को काफी पसंद आ रही हैं। यूजर्स का कहना है कि इन तस्वीरों में राधिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

 

ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के साथ किया था डांस 

राधिका उस समय चर्चा में आईं थीं जब मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में राधिका ने डांस किया था। राधिका ने इस दौरान ईशा अंबानी (मुकेश अंबानी की बेटी) और श्लोका के साथ घूमर गाने पर डांस किया था। 

अंबानी परिवार का कीमती हार पहने स्पॉट हुईं थीं राधिका

राधिका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं जिसमें वो अंबानी परिवार का कीमती हार पहने नजर आ रहीं थीं, ये तस्वीरें आकाश और श्लोका की शादी की थीं। राधिका से पहले यह हार ईशा अंबानी ने पहना था। ईशा ने अक्टूबर 2018 में गणेश पूजा के दौरान यह हार पहना था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

 

कौन हैं राधिका मर्चेंट 

मालूम हो कि राधिका मर्चेंट एंकर हेल्थकेयर के सीईओ और वाईस चेयरमैन विरेन मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका ने मुंबई से ही अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की इसके बाद वो न्यूयॉर्क चली गईं जहां से उन्होंने पॉलीटिकल साइंस की पढ़ाई की। बता दें कि राधिका एनिमल वेलफेयर को लेकर भी काम करती हैं।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर