Rahul Roy Health: ब्रेन स्ट्रोक से राहुल रॉय के चेहरे का दाहिना हिस्सा प्रभावित, हाथ भी हुआ कमजोर

Rahul Roy Health Update: आशिकी फिल्म के एक्टर राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राहुल -15 डिग्री में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जानिए अब कैसी है एक्टर की तबीयत...

Rahul Roy
Rahul Roy 
मुख्य बातें
  • आशिकी फिल्म के एक्टर राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • राहुल के चेहरे का दाहिने हिस्सा स्ट्रोक से प्रभावित हुआ है।
  • राहुल को कई फिजियोथेरेपी के सेशन चाहिए।

मुंबई. आशिकी फिल्म के एक्टर राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया था। राहुल रॉय कश्मीर में फिल्म की शूटिंग कर वापस लौटे थे। अब उनकी राखी बहन प्रियंका के पति रोमीर ने उनकी सेहत के बारे में बताया है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल के चेहरे का दाहिने हिस्सा स्ट्रोक से प्रभावित हुआ है। इसके बाद उनका दाहिना हाथ भी कमजोर हो गया है। हालांकि, उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल को कई फिजियोथेरेपी के सेशन चाहिए। रोमेर सेन ने ई टाइम्स को बताया, 'हम राहल भैया के साथ हैं और जो डॉक्टर ने दवाई दी हम उन्हें दे रहे हैं। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। हम उनके लिए प्रार्थना करेंगे।' 

को एक्टर ने बताई ये बात
राहुल रॉय के साथ बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट निशांत मलखानी भी शूटिंग कर रहे थे। ईटाइम्स से बात करते हुए निशांत ने बताया कि 'मंगलवार सुबह से ही राहुल थोड़े सुस्त थे और अचानक हमें एहसास हुआ कि वो अपने डायलॉग नहीं बोल पा रहे हैं।'

निशांत के मुताबिक, 'राहुल अपने डायलॉग भूल नहीं रहे थे बल्कि वो उन्हें पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो अपने वाक्य पूरे नहीं कर पा रहे थे। फिर शाम के समय उन्होंने थोड़ा असामान्य बर्ताव करना शुरू कर दिया, इधर- उधर देखने लगे तब हमें लगा कि कुछ गड़बड़ है।'

कारगिल में कर रहे थे शूटिंग 
राहुल रॉय कारगिल में वेब सीरीज 'LAC- लिव द बैटल' के लिए शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम ब्रेन स्ट्रोक का कारण बना। कारगिल का तापमान -15 डिग्री है। 

ब्रेन स्ट्रोक के बाद कारगिल के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सेना की मदद से राहुल को हैलीकॉप्टर में श्रीनगर ले जाया गया। जहां से बाद में उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर