Birthday: Rajesh Khanna को इस भूत बंगले ने बनाया सुपरस्टार! महज 60 हजार रु. में खरीदा फिर 90 करोड़ में था बेचा

rajesh khanna haunted Bungalow: बॉलीवुड गलियारों में चली अफवाहों के मुताबिक राजेश खन्ना की स्टारडम के पीछे एक भूत बंगले का हाथ है। अभिनेता ने इस भूत बंगले को फेमस एक्टर राजेंद्र कुमार से खरीदा था...

rajesh khanna haunted Bungalow aashirwad Know Birthday Special Story
राजेश खन्ना। 
मुख्य बातें
  • राजेश खन्‍ना 29 दिसंबर 1942 को पैदा हुए थे।
  • राजेश खन्‍ना आज इस दुन‍िया में नहीं हैं, लेक‍िन उनकी यादें आज भी जेहन में हैं।
  • काका इकलौते ऐसे कलाकार थे ज‍िन्‍होंने 2 साल में लगातार 15 ह‍िट फ‍िल्‍में दी थीं।

हिंदी स‍िनेमा के पहले सुपरस्‍टार राजेश खन्‍ना का आज जन्‍मदिन है। राजेश खन्‍ना 29 दिसंबर 1942 को पैदा हुए थे। राजेश खन्‍ना आज इस दुन‍िया में नहीं हैं, लेक‍िन उनकी यादें आज भी जेहन में हैं। 1965 में यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स और फिल्मफेयर द्वारा टैलेंट हंट के व‍िनर बनने के बाद राजेश खन्‍ना फ‍िल्‍मों में आए थे। उसके बाद बस वो ही वो द‍िखे। काका ने जो स्‍टारडम देखा जो आजतक क‍िसी स‍ितारे को नसीब नहीं हुआ। वह उस वक्‍त इकलौते ऐसे कलाकार थे ज‍िन्‍होंने दो साल के भीतर लगातार 15 ह‍िट फ‍िल्‍में दी थीं। काका जीवंत कलाकार थे उनकी एक्टिंग में कुछ खास बात थी।  आनंद, अमर प्रेम, कटी पतंग और अराधना जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के एक्टर रहे राजेश खन्ना ने 1966 में डायरेक्टर चेतन आनंद की फिल्म 'आखिरी खत' से डेब्यू किया था।

राजेश खन्ना का स्टारडम में था भूत बंगले का हाथ?
बी टाउन के गलियारों में उस वक्त चली अफवाहों की मानें तो राजेश खन्ना की इस स्टारडम के पीछे एक भूत बंगले का हाथ है। राजेश खन्ना ने ये भूत बंगला फेमस एक्टर राजेंद्र कुमार से खरीदा था। दरअसल राजेंद्र कुमार बॉलीवुड में कदम जमा रहे थे। तभी उनकी नजर एक बंगले पर पड़ी। राजेंद्र कुमार ने वह बंगला खरीद लिया। हालांकि, लोगों का मानना था कि वह एक भूत बंगला है। इस बंगले को खरीदने के बाद राजेंद्र कुमार ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी।

राजेंद्र कुमार के करियर में अचानक ब्रेक लग गया। इसके बाद कुछ ऐसी परिस्थिति आई जिसके कारण राजेंद्र कुमार को ये बंगला राजेश खन्ना को 60 हजार रुपए में बेचना पड़ा। ये बंगला आगे चलकर आशीर्वाद बंगले क नाम से जाना गया। इस बंगले में शिफ्ट होने के बाद राजेश खन्ना को जबरदस्त सफलता मिली।

90 करोड़ में बेचा था राजेश खन्ना ने ये बंगला
बंगले आशीर्वाद में आने के बाद राजेश खन्ना ने सफलता की कई बुलंदियों को छुआ। वहीं, उन्होंने डिंपल कपाड़िया से शादी भी की। हालांकि, राजेश खन्ना के करियर का बुरा समय भी इसी जगह से शुरू हुआ। अमिताभ बच्चन की एंग्री यंग मैन की छवि के आगे राजेश खन्ना का स्टारडम खत्म होता गया।  राजेश खन्ना ने अपने जीवन के आखिरी लम्हें भी आशीर्वाद बंगले में अकेले बिताए। राजेश खन्ना की मौत के दो साल बाद यानी साल 2014 में राजेश खन्ना का ये बंगला बिजनेसमैन शशि करण शेट्टी ने 90 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर