मिलिए ईशान खट्टर के भाई से, 7 महीने पहले हुआ था जन्म, अब दिखी पहली झलक

Neelima Azeem Ex Husband Rajesh Khattar's Son First Photo: 3 मिसकैरेज, 3 आईवीएफ, 3 आईयूआई और 3 असफल सरोगेसी के बाद राजेश खट्टर की पत्नी ने पहले बच्चे को जन्म दिया था....

Shahid kapoor Step Father Rajesh Khattar Shares The First Picture of his son
बेटे और पत्नी के साथ राजेश खट्टर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर राजेश खट्टर ने हाल ही में अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है।
  • पिछले साल सितंबर में राजेश की पत्नी वंदना सजनानी खट्टर ने बेटे को जन्म दिया था।
  • राजेश और वंदना ने अब वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर बच्चे का चेहरा दिखाया है। 

बॉलीवुड एक्टर राजेश खट्टर और उनकी पत्नी वंदना सजनानी खट्टर ने हाल ही में अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। पिछले साल सितंबर में उनके बच्चे का जन्म हुआ था और दोनों पहले बेबी के पेरेंट्स बने थे। आज यानी 3 मई को राजेश और वंदना की शादी को 12 साल पूरे हो चुके हैं। वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर कपल ने बच्चे का चेहरा दिखाया है। 


राजेश खट्टर ने बेटे वनराज की पहली फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सभी को नमस्कार ये मेरा पहला नमस्कार आप सभी अद्भुत लोगों के लिए (वनराज)। पिताजी कहते हैं कि दुनिया कोशिश के दौर से गुजर रही है, लेकिन यह भी बीत जाएगा और हम बच्चों के लिए आप सभी इस दुनिया को पहले से कहीं ज्यादा सुंदर बनाने जा रहे हैं। हम बच्चे इस वादे के लिए आप सभी को धन्यवाद देते हैं। घर में रहिए और हमें सुरक्षित रखें। वैसे तो मम्मी-पापा ये आपकी 12वीं सालगिरह है लेकिन यह स्पेशल है क्योंकि ये मेरे साथ पहली है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rajesh_khattar) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rajesh_khattar) on


आपको बता दें, राजेश और वंदना को पेरेंट्स बनने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वंदना ने 3 मिसकैरेज, 3 आईवीएफ, 3 आईयूआई और 3 असफल सरोगेसी के बाद बेटे को जन्म दिया था। कपल का बेटा आईवीएफ तकनीक से हुआ था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rajesh_khattar) on


राजेश खट्टर ने पहली शादी शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम से की थी। ये नीलिमा की दूसरी शादी थी इससे पहले उनका पंकज कपूर से तलाक हो चुका था। पंकज से नीलिमा के पहले बेटे शाहिद कपूर हैं। वहीं राजेश खट्टर से उनके दूसरे बेटे ईशान खट्टर है। वनराज राजेश खट्टर की दूसरी पत्नी वंदना से हुआ बेटा है। जो कि रिश्ते में ईशान खट्टर का छोटा भाई लगता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर