राजीव कपूर ने इस दोस्त को किया था आखिरी फोन, वॉट्सऐप मैसेज देखकर दी थी बधाई

बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। राजीव कपूर ने निधन से एक रात पहले अपने खास दोस्त को फोन किया था। जानिए कौन है राजीव कपूर के ये खास दोस्त...

Rajiv Kapoor
Rajiv Kapoor 
मुख्य बातें
  • राजीव कपूर का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम हुआ।
  • निधन से पहले राजीव कपूर ने अपने खास दोस्त को फोन किया था।
  • राजीव कपूर ने अपने दोस्त को बधाई दी थी।

मुंबई. ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को राजीव कपूर का निधन हो गया। निधन से एक दिन पहले राजीव कपूर ने एक खास शख्स को फोन किया था। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राजीव कपूर ने निधन से एक दिन पहले अपने स्कूल के दोस्त राजीव खन्ना को फोन किया था। दरअसल राजीव को अपने दोस्त की बेटी से जुड़ी एक खुशखबरी मिली थी।

सूत्रों के मुताबिक राजीव के दोस्तों का एक वॉट्सऐप ग्रुप है। इसके जरिए सभी एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं। इस वॉट्सऐप ग्रुप में राजीव खन्ना ने अपनी बेटी का नया काम शेयर किया। 

वॉट्सऐप ग्रुप पर लिखा मैसेज
रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव कपूर ने वॉट्सऐप मैसेज पढ़ने के बाद अपने दोस्त राजीव खन्ना को फोन किया। फोन में उन्होंने अपने दोस्त को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 

अगले दिन जब राजीव कपूर के निधन की खबर आई तो राजीव खन्ना ने ही सबसे पहले वॉट्सऐप ग्रुप पर दोस्तों को बताया। उन्होंने ग्रुप में ये भी बताया कि उनकी दिवंगत एक्टर से एक दिन पहले बात हुई थी।

देर शाम हुआ अंतिम संस्कार
राजीव कपूर का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम किया गया। राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक अस्पताल ले गए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने भाई की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा, 'मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर