सगाई से पहले राजकुमार राव ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को किया प्रपोज, सामने आया खूबसूरत वीडियो

एक्टर राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से सगाई कर ली है और आज यानी 14 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सगाई से पहले राजकुमार ने गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया जिसका वीडियो सामने आया है।

Rajkumar Rao and Patralekhaa
Rajkumar Rao and Patralekhaa 
मुख्य बातें
  • राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से की सगाई।
  • दोनों की सगाई में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए।
  • दोनों की सगाई का खूबसूरत वीडियो सामने आया है।

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से सगाई कर ली है और आज यानी 14 नवंबर को दोनों चंडीगढ़ में सात फेरे लेंगे। शादी से पहले दोनों की सगाई की तस्वीरें सामने आईं हैं जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस दौरान दोनों व्हाइट एंड सिल्वर कलर की ड्रेस में नजर आए।

सामने आया वीडियो

दोनों की सगाई की जो वीडियो सामने आई उसमें राजकुमार पत्रलेखा को रिंग के साथ शादी के लिए प्रपोज करते हैं जिसके लिए पत्रलेखा हां कहती हैं। तो वहीं पत्रलेखा खुद भी राजकुमार को शादी के लिए प्रपोज करती हैं जिसके जवाब में राजकुमार 'हां' कहते हैं। पहले पत्रलेखा उन्हें रिंग पहनाती हैं। इसके बाद दोनों साथ में डांस करते हैं। दोनों का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ के लग्जरी रिजॉर्ट द ओबेरॉय सुखविलास में सगाई की जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और फराह खान भी इस फंक्शन का हिस्सा बने। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes (@etimes)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes (@etimes)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes (@etimes)

कैसी थी पहली मुलाकात

पहली मुलाकात में पत्रलेखा पर राजकुमार का इंप्रेशन खराब पड़ा था। पत्रलेखा को लगा कि वह रियल लाइफ में ठीक वैसे ही हैं जैसे फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में उनका कैरेक्टर हैं। वह उनको बेकार आदमी समझती थी। यही वजह है कि उन्‍होंने राजकुमार राव से उस दौरान बात तक नहीं की थी। हालांकि राजकुमार राव पहले ही नजर में पत्रलेखा को अपना दिल दे बैठे थे। वह पत्रलेखा को देखकर सोच रहे थे कि यही वह लड़की है जिससे उन्‍हें शादी करनी है। मालूम हो कि दोनों पिछले करीब 10 साल से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं और लंबे समय से लिव- इन रिलेशनशिप में हैं।

डेब्यू

बता दें कि पत्रलेखा ने राजकुमार राव के ऑपोजिट 2014 में फिल्म 'सिटी लाइट्स' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, राजकुमार हाल ही में कृति सेनन, रत्ना पाठक शाह और परेश रावल स्‍टारर 'हम दो हमारे दो' में नजर आए। यह‍ फ‍िल्‍म ओटीटी पर रिलीज हुई। 2013 में फिल्म 'शाहिद' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर