राजकुमार राव को फिल्म शूटिंग के दौरान मिली थी मां के निधन की जानकारी, बताया- कितना मुश्किल था काम करना

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने साल 2016 में अपनी मां को खो दिया था। उन्हें जब मां के निधन की खबर मिली तब वो फिल्म न्यूटन की शूटिंग कर रहे थे। एक्टर ने बताया उन्हें कैसे मिली थी मां के निधन की खबर।

Rajkummar Rao
Rajkummar Rao 
मुख्य बातें
  • राजकुमार राव ने बताया कैसे मिली थी मां के निधन की जानकारी।
  • फिल्म न्यूटन की शूटिंग के समय मिली थी खबर।
  • मालूम हो कि साल 2016 में उनकी मां का निधन हुआ था।

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने साल 2010 में बॉलीवुड डेब्यू किया था और बीते 12 वर्षों में वो अपनी पहचान बना चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां के बारे में बात करते हुए बताया कि किस तरह उनके निधन की खबर मिली थी। 

ऐसे मिली थी निधन की जानकारी

राजकुमार राव ने बताया कि उन्हें उस समय अपनी मां के निधन के बारे में पता चला जब वो फिल्म न्यूटन की शूटिंग कर रहे थे। इस बारे में बताते हुए याद किया कि वो फिल्म का एक सीन शूट कर वो फ्रेम से निकल रहे थे कि तभी उन्होंने देखा कि एक लड़का फोन लेकर उनकी तरफ भागता हुआ आ रहा था। वो पत्रलेखा का फोन था। इस तरह एक्टर को अपनी मां के निधन के बारे में पता चला।

Also Read: 18 रुपए लेकर सिनेमा में करियर बनाने निकले थे राजकुमार राव, बिस्किट के सिर्फ एक पैकेट से मिटाते थे दिनभर की भूख

अगले दिन की फिल्म की शूटिंग

राजकुमार राव ने आगे कहा कि घर वापस जाना उनके लिए मुश्किल था और उन्हें अगले ही दिन सेट पर वापस जाना था। उन्होंने बताया कि वो अक्सर फिल्म की शूटिंग करते हुए इमोशनल हो जाते थे लेकिन उन्हें पता था कि उन्हें अभिनय करना होगा क्योंकि उनकी मां यही चाहती थीं। राजकुमार ने यह भी कहा कि उनकी मां को अपने बेटे के अभिनेता होने पर गर्व था।

Also Read: छोटे नवाब जेह के साथ इंग्लैंड में छुट्टियां मना रहीं सारा अली खान, पिता सैफ अली खान के साथ दे रहीं ऐसे पोज 

राजकुमार के पिता का भी हो चुका है निधन

राजकुमार ने अपने पेरेंट्स के लिए एक मंदिर बनवाया है। मालूम हो कि अभिनेता ने साल 2016 में अपनी मां कमलेश यादव को खोया था तो वहीं साल 2019 में उनके पिता सत्यपाल यादव का निधन हो गया था। राजकुमार राव ने 15 नवंबर 2021 को अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी कर ली थी। दोनों साल 2010 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। पत्रलेखा ने पिछले साल अप्रैल महीने में अपने पिता को खो दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर