राखी सावंत ने बनाया हिमांशी खुराना का मजाक, टिक टॉक पर सलमान खान की आवाज में कही ये बात

बॉलीवुड
Updated Dec 14, 2019 | 15:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Rakhi Sawant Tik Tok Video: राखी सावंत टिक टॉक पर काफी पॉपुलर हैं। राखी ने अब एक नया वीडियो एपलोड कर हिमांशी खुराना का मजाक बनाया है। यहां पर देखिए राखी सावंत का वीडियो...

Rakhi Sawant, Himanshi Khurana
Rakhi Sawant, Himanshi Khurana 
मुख्य बातें
  • राखी सावंत टिक टॉक पर काफी पॉपुलर हैं।
  • राखी सावंत ने हिमांशी खुराना का मजाक बनाया है।
  • हिंदुस्तानी भाऊ ने शहनाज गिल को राखी आंटी कहा था।

मुंबई. बिग बॉस 13 में राखी सावंत का बार-बार जिक्र हो रहा है। राखी सावंत शो के पहले सीजन का हिस्सा थीं। इसके अलावा वह बिग बॉस को फॉलो करती हैं। अब राखी ने हिमांशी खुराना पर निशाना साधा है। उन्होंने टिक टॉक में वीडियो में हिमांशी का मजाक बनाया है। 

राखी सावंत ने टिक टॉक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में राखी सलमान की आवाज में लिप सिंक कर रही हैं। सलमान हिमांशी से पूछते हैं कि यदि शहनाज पंजाब की कटरीना कैफ हैं तो आप क्या हैं? जवाब में हिमांशी झिझकते हुए कहती हैं कि लोग कहते हैं ऐश्वर्या राय।

आपको बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ ने शहनाज गिल को राखी आंटी कहा था। इस कारण घर के अंदर काफी बवाल हुआ था। सलमान खान ने भी इस बात के लिए हिंदुस्तानी भाऊ का डांट लगाई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

हिमांशी खुराना हुई थी घर से बाहर
हिमांशी खुराना पिछले हफ्ते घर से बेघर हो गई थीं। घर से निकलने के बाद वह असीम रियाज के भाई उमर रियाज से मिली थीं। उमर ने सोशल मीडिया पर हिमांशी के साथ फोटो शेयर की थी। हिमांशी ने घर से निकलने के बाद कहा था कि वह दोनों दोस्त है। 

उमर ने लिखा- मैं प्यारी लड़की हिमांशी खुराना से मिलकर काफी खुश हूं। मैं अब समझ सकता हूं कि क्यों मेरा भाई असीम रियाज तुम्हें इतना ज्यादा पसंद करता है। आपको बता दें कि असीम रियाज ने घर के अंदर कहा था कि वह हिमांशी से प्यार करते हैं।  

एनआरआई से की थी शादी  
राखी सावंत ने कन्फर्म किया था कि उन्होंने शादी कर ली है। राखी सावंत ने बताया कि उन्होंने लंदन बेस्ड एक एनआरआई बिजनेसमैन से शादी कर ली है। राखी सावंत ने अपने पति का नाम  रितेश है। राखी की शादी में सिर्फ 4-5 करीबी परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

राखी ने इंटरव्यू में बताया- 'मेरा पहला टीवी इंटरव्यू देखने के बाद रितेश मेरे फैन बन गए थे। उन्हें जानने के बाद मैंने जीजस से बहुत प्रार्थना की है कि मैं उनकी ही पत्नी बनूं। वो ख्वाहिश पूरी हो गई। ईश्वर की मेरे ऊपर कृपा है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर