Mandakini comeback: 19 साल बाद वापसी करेंगी ‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम मंदाकिनी, कभी बोल्‍ड सीन से हुईं पॉपुलर

Ram Teri Ganga Maili Actress Mandakini comeback- फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की अभिनेत्री मंदाकिनी 19 साल पहले पर्दे पर नजर आई थीं। अब एक बार फ‍िर मं‍दाकिनी ने वापसी का मना बना लिया है।

Mandakini
Mandakini 
मुख्य बातें
  • साल 1985 में राज कपूर की फिल्‍म से मंदाकिनी ने की थी बॉलीवुड में एंट्री
  • फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में काम कर देशभर में छा गई थीं मंदाकिनी
  • आखिरी बार पर्दे पर साल 2002 में नजर आई थीं, अब कम बैक को तैयार

Ram Teri Ganga Maili Actress Mandakini comeback- पॉपुलर हिंदी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की अभिनेत्री मंदाकिनी को कौन नहीं जानता है। साल 1985 में राज कपूर की फिल्‍म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्‍ट्रेस मंदाकिनी को लोग आज भी भूल नहीं पाये हैं। 80 के दशक में उन्‍होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी और उन्‍हें राज कपूर की खोज माना जाता है। मंदाकिनी मेरठ की रहने वाली हैं और उनका असली नाम यास्‍मीन जोसेफ था लेकिन जब फिल्‍मों में काम नहीं मिला तो उन्‍होंने अपना नाम बदल दिया। 

मंदाकिनी ने सिर्फ 22 साल की उम्र में ही बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्देशक राज कपूर के साथ फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली की थी। इस फिल्म से मंदाकिनी ने बहुत सफलता हासिल की। फ‍िल्‍म में दो जगह उनको सेमी न्‍यूड द‍िखाया गया था ज‍िसकी चर्चा आज भी होती है। वहीं सफेद साड़ी में झरने के नीचे नहाने का सीन आज भी बॉलीवुड के सबसे बोल्‍ड दृश्‍यों में ग‍िना जाता है। 

आखिरी बार कब दिखीं

मंदाकिनी 19 साल पहले पर्दे पर नजर आई थीं। मंदाकिनी की आखिरी बॉलीवुड फिल्म जोरदार साल 1996 में रिलीज हुई थी जिसमें उनके अलावा गोविंदा, आदित्य पंचोली और नीलम कोठारी थीं। इसके बाद वो फिल्मों में नजर नहीं आईं। इसके अलावा पर्दे पर आखिरी बार बंगाली फ‍िल्‍म से अमर प्रेम में नजर आई थीं जोकि 2002 में रिलीज हुई थी। 

मैनेजर ने दी कमबैक की जानकारी 

अब एक बार फ‍िर मं‍दाकिनी ने वापसी का मना बना लिया है। मंदाकिनी इस वक्त स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और जल्द ही वह किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी उनके मैनेजर बाबूभाई थीबा ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया को दी है। उनका कहना है कि मंदाकिनी निश्चित रूप से वह वापसी करने वाली हैं और इस वक्त वह स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। वह फ‍िल्‍म या वेबसीरीज किसी में भी काम कर सकती हैं, बस उनका रोल लीड हो। मंदाकिनी के भाई भानु ने उन्हें फिर से एक्टिंग में लौटने पर जोर दिया।

1990 में की थी शादी 

मंदाकिनी ने 1990 में डॉ काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली। ठाकुर बाद में बौद्ध भिक्षु बन गए। मंदाकिनी से शादी के बाद भी उन्होंने धार्मिक राह नहीं छोड़ी। अब मंदाकिनी और उनके पति मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं। इसके अलावा मंदाकिनी तिब्बत योगा भी सिखाती हैं। इन दोनों के दो बच्चे हुए। बेटा रब्बील और बेटी राब्जे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर