रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी में मेहमान बनेंगी एक्स दीपिका -कैटरीना? रिसेप्शन के लिए भेजा गया इनविटेशन

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में क्या एक्स दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ बनेंगे मेहमान। जानिए क्या है इस शादी से लेटेस्ट अपडेट...

Deepika Padukone, Katrina Kaif
Deepika Padukone, Katrina Kaif 
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है।
  • शादी से मेहमनाों की लिस्ट भी सामने आ गई है।
  • दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ बन सकती हैं आलिया की खास मेहमान।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding update:  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में महज कुछ ही दिन रह गए हैं। शादी से पहले आरके हाउस को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। वहीं, शादी की गेस्ट लिस्ट भी तैयार है। ऐसे में फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण इस शादी में शामिल होंगे या नहीं। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद होटल ताज पैलेस में ग्रैंड रिसेप्शन रखने वाले हैं। इसमें दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को भी इनवाइट किया जाएगा। रणबीर कपूर के अपनी एक्स दीपिका पादुकोण से अच्छे रिश्ते हैं। हालांकि, कैटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद दोनों के रिश्ते खराब हो गए थे लेकिन, अब दोनों के रिश्ते ठीक हैं। सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि, 'सभी लोग अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। कैटरीना और आलिया भट्ट फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में साथ काम करने जा रही हैं।'  

When Deepika Padukone called Ranbir Kapoor “a pathetic boyfriend” | Hindi Movie News - Times of India


Also Read: नीतू कपूर ने बताया शादी के बाद कैसा होगा बहू आलिया भट्ट से रिश्ता, बनेंगी इस तरह की सास

शादी में इनवाइट होंगे ये सेलेब्स 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की तैयारी के दौरान आलिया भट्ट कैटरीना कैफ से मिली थी। कैटरीना ने आलियो को शुभकामनाएं भी दी थी। इसके अलावा रणबीर कपूर और रणवीर सिंह अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे के काम की इज्जत भी करते हैं। ऐसे में यदि ये कपल मुंबई के रिसेप्शन में आते हैं तो इसमें किसी को हैरानी नहीं होगी। वहीं, शादी में करीबी दोस्त जैसे शाहरुख खान, करण जौहर, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर जैसे सेलेब्स को इनविटेशन दिया जाएगा। 

Throwback: Alia Bhatt wants to borrow THESE 2 things from Deepika Padukone | Hindi Movie News - Times of India

दुल्हन की तरह सजा घर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से पहले वेन्यू आरके हाउस को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। कपूर परिवार के इस पुश्तैनी बंगले में लाइट्स की लड़िया लटका दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से कुछ दिन पहले तक आलिया और रणबीर कपूर अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। आलिया जहां महाराष्ट्र के कजारत में शूटिंग कर रही हैं। वहीं, रणबीर गुजरात में शूटिंग कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर