Alia- Ranbir Wedding: रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की शादी पर नई खबर, दो हफ्ते में फ्रांस में लेंगे फेरे!

बॉलीवुड
Updated Oct 24, 2019 | 12:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ranbir Kapoor- Alia Bhatt Wedding: एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बारे में खबरें हैं कि अगले महीने दोनों फ्रांस में शादी करने वाले हैं। इससे पहले दोनों की शादी का फेक कार्ड भी वायरल हुआ था।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अगले महीने फ्रांस में शादी करने जा रहे हैं
  • खबरें हैं कि दोनों नवंबर में फ्रांस में सात फेरे लेंगे, जिसकी उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं
  • मालूम हो कि हाल ही में दोनों की शादी की फेक कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। बीते दिनों उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, इस कार्ड में दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों अगले साल 22 जनवरी को जोधपुर के उम्मेद भवन में सगाई करने जा रहे हैं। हालांकि यह कार्ड फेक था।

अब दोनों की शादी से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है जिसके मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक यह कपल अगले महीने यानी नवंबर में ही शादी करने वाला है। जानकारी के मुताबिक दोनों फ्रांस में शादी करेंगे जिसके लिए केटरर्स बुक करने के लिए भी बात चल रही है। वहीं रणबीर कपूर भी सब्यसाची से लगातार मिल रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by IN.com (@indotcom) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

शादी से जुड़ी मिल रही जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी 2 हफ्ते में होने जा रही है और उनकी शादी 8 नवंबर से 10 नवंबर तक चलेगी। शादी के लिए शेफ रितु डालमिया को अप्रोच किया गया है। मालूम हो कि इटली में हुई एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी अपनी शादी के लिए रितु डालमिया को चुना था। 

शादी की खबरों पर आलिया ने दिया था ये रिएक्शन

मालूम हो कि बीते दिनों आलिया- रणबीर की शादी की कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जो कि फेक था। इस बारे में आलिया से पूछा गया था कि क्या जो खबरें आ रही हैं वो सच हैं? यह सवाल सुनकर आलिया जोर से हंसने लगीं। इसके बाद जब उनसे इस बारे में फिर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'क्या बताऊं?'। इसके बाद आलिया ने शर्माते हुए सिर हिलाकर 'ना' कहा। दोनों की शादी की चर्चा तो लंबे समय से है हालांकि टाइम्स नाउ हिंदी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर