Ranbir Kapoor photos: लीक हुई रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी की तस्वीर, बॉयफ्रेंड की गोद में बैठी दिखीं आलिया

बॉलीवुड
Updated Sep 28, 2019 | 15:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आए दिन चर्चा में रहते हैं। रणबीर कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर आलिया भट्ट के साथ उनकी कई तस्वीरें लीक हुई हैं।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt
Ranbir Kapoor Alia Bhatt  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर के बर्थडे पार्टी की पहली तस्वीर लीक हुई है
  • इस तस्वीर मां नीतू कपूर के अलावा आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं
  • दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने बर्थडे पर उन्होंने एक पार्टी रखी थी, जिसमें रणबीर को विश करने के लिए दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आमिर खान, शाहरुख खान, अर्जुन कपूर  मलाइका अरोड़ा  करण जौहर जैसे कई सितारे नजर आए। इसके अलावा बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट भी मौजूद थीं। हाल ही में दोनों की तस्वीरें लीक हुई है।

हाल ही में रणबीर कपूर के बर्थडे की तस्वीरें लीक हुईं हैं। इस तस्वीर में रणबीर, मम्मी नीतू कपूर के साथ आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। आलिया इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत और सहज दिख रही हैं। इस दौरान वो रणबीर के गोद में बैठी नजर आ रही हैं। सामने आई तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग देखते बन रही है।

बता दें कि दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।  तस्वीर में रणबीर आलिया के अलावा उनके खास दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं।

बर्थडे की तस्वीर में रणबीर कपूर जहां ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे पैंट में दिखाई दे रहे हैं। जबकि मल्टी कलर की आउटफिट में आलिया नजर आ रही हैं। बॉलीवुड में फिल्म सावंरिया से करियर की शुरुआत करने वाले रणबीर कपूर ने कई हिट फिल्में दी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में आलिया और रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पहली बार दोनों स्टार साथ काम करते दिखाई देंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Alia FAN PAGE (@aliaabhattpics) on

ब्रह्मास्त्र के अलावा एक्टर शमशेरा में भी नजर आएंगे। वहीं आलिया भट्ट फिल्म सड़क 2 और आरआरआर में नजर आएंगी। सड़क 2 में आलिया पहली बार अपने पिता महेश भट्ट के साथ काम करने जा रही हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ-साथ संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर