Ranbir Kapoor-Deepika Padukone से Katrina Kaif-Salman Khan तक ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त हैं ये सितारे

बॉलीवुड
Updated Oct 12, 2019 | 00:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड के कुछ सितारे ब्रेकअप के बाद भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। भले ही इन सेलेब्स का रिश्ता ज्यादा न चला हो, लेकिन वे ब्रेकअप की कड़वाहट भूलकर अब दोस्त बन गए हैं।

Ranbir Kapoor-Deepika Padukone, Salman Khan-Katrina Kaif
Ranbir Kapoor-Deepika Padukone, Salman Khan-Katrina Kaif  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड के ये सितारे कभी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे
  • हालांकि इनका ब्रेकअप हो गया, लेकिन ये आज भी अच्छे दोस्त हैं
  • रणबीर-दीपिका और सलमान-कटरीना जैसे सितारों का नाम इस लिस्ट में शामिल है

बॉलीवुड में रिश्ते बनना-बिगड़ना आम बात है। अक्सर हम स्टार्स के अफेयर्स और ब्रेकअप्स की खबरें पढ़ते हैं। लेकिन बी-टाउन में कुछ ऐसे सेलेब्स भी हैं जिनका रिलेशनशिप और ब्रेकअप दोनों ही बहुत चर्चा में रहा। पर खास बात ये है कि ये सेलेब्स ब्रेकअप के बाद भी आज अच्छे दोस्त हैं। इन्हें देखकर आप इनके अतीत के बारे में ऐसा कुछ सोच भी नहीं सकते हैं। आप हम आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सेलेब्स से जो ब्रेकअप के बाद अब अच्छे दोस्त बन गए हैं।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के रिश्तों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दीपिका ने अपनी गर्दन के पीछे 'RK' का टैटू भी करवाया था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इनका ब्रेकअप काफी बुरा रहा था और दीपिका ने रणबीर पर धोखा देने के आरोप लगाए थे। इस ब्रेकअप का दीपिका पर काफी असर पड़ा था। हालांकि अब दोनों अच्छे दोस्त हैं और ब्रेकअप के बाद साथ में फिल्में भी कर चुके हैं। दीपिका अब रणवीर सिंह के साथ शादी कर चुकी हैं, वहीं रणबीर, आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbirdeepi) on

कटरीना कैफ और सलमान खान
एक वक्त था जब सलमान खान और कटरीना कैफ का अफेयर चर्चा में था। सबको लगता था कि दोनों शादी कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और सलमान-कटरीना अलग हो गए। कटरीना, रणबीर कपूर को डेट करने लगी थीं। लेकिन बाद में सलमान और कटरीना के रिश्तों में सुधार आया और वे आज बहुत अच्छे दोस्त हैं। इतना ही नहीं, आज कटरीना और सलमान की गिनती ऑनस्क्रीन हिट जोड़ियों में होती है। अब कटरीना का रणबीर से ब्रेकअप हो चुका है और फिलहाल वे सिंगर हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@beingsalmankhan) on

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा
रणवीर सिंह ने साल 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थी। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और रणवीर-अनुष्का जोड़ी भी हिट रही। ऑनस्क्रीन के साथ-साथ इनका ऑफस्क्रीन रोमांस भी चर्चा में रहा। कुछ वक्त एक-दूसरे को डेट करने के बाद ये कपल अलग हो गया। लेकिन दोनों की दोस्ती अभी भी बनी हुई है। ब्रेकअप के बाद भी दोनों साथ में फिल्म में नजर आ चुके हैं। अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली से शादी रचाई और रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ सात फेरे लिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Great capture by @nenekedarnene for #ellebeautyawards of #ranveersingh and #anushkasharma @viralbhayani A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

डीनो मोरिया और बिपाशा बासू
बिपाशा बासू और डीनो मोरिया हॉरर फिल्म राज में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी। कहा तो ये भी जा रहा था कि राज के पहले से ही बिपाशा और डीनो एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन कुछ वक्त डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए। खास बात ये है कि बिपाशा और डीनो बहुत अच्छे दोस्त हैं। इतना ही नहीं, डीनो, बिपाशा की शादी में भी पहुंचे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@thedinomorea) on

ऋतिक रोशन और सुजैन खान
ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी रचाई थी। साल 2014 में दोनों अलग हो गए। ऋतिक और सुजैन के दो बच्चे रेहान-रिदान हैं। तलाक के बाद भी सुजैन और ऋतिक में दोस्ती बनी हुई है। वे बच्चों के साथ वेकेशन पर जाते हैं। हाल ही में दोनों को मूवी डेट पर भी देखा गया था। कंगना रनौत विवाद में भी सुजैन ने ऋतिक का पूरा साथ दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#suzzanekhan #hritikroshan on a movie date #viralbhayani @viralbhayani A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

बॉलीवुड के इन सितारों ने अपने ब्रेकअप की कड़वाहट को भूला कर फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाया। यही वजह के कुछ सितारे साथ में काम भी कर रहे हैं और उनकी जोड़ी को बॉक्स ऑफिस हिट का जरिया माना जाता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर